हरिभूमि, बिलासपुर में चीफ सब एडीटर के पद पर कार्यरत जितेंद्र शर्मा ने अब दैनिक भास्कर, जगदलपुर के संपादकीय प्रभारी के रूप में नई पारी शुरू की है।
यशवंत गोहिल जो हरिभूमि, बिलासपुर में हुआ करते थे, ने अब यहां से गुड बाय करके दैनिक भास्कर, रायपुर में सीनियर सब एडीटर पद पर ज्वाइन कर लिया है।
हरिभूमि, रायपुर के सिटी चीफ चंद्रकांत शुक्ला को अब प्रमोट करके यहीं पर कार्यकारी संपादक बना दिया गया है।
आगे है….अमरेंद्र पटना से दिल्ली पहुंचे, सुनील रेधु अब अभी-अभी में
प्रभात खबर, पटना में कार्यरत अमरेंद्र कुमार ने अब नई दिल्ली में देशबंधु अखबार में ज्वाइऩ कर लिया है। वे यहां सेंट्रल डेस्क का काम देखेंगे।
हरिभूमि, हरियाणा के स्टेट ब्यूरो इंचार्ज सुनील रेधु ने इस्तीफा दे दिया है। वे नए लांच होने जा रहे सांध्य दैनिक अभी-अभी में स्टेट ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम देखेंगे।
इसी तरह पंजाब केसरी के कैथल ब्यूरो चीफ सेवा सिंह, हरिभूमि कैथल के धर्मवीर, पंजाब केसरी कुरुक्षेत्र के स्टाफ रिपोर्टर वीरेंद्र ने भी अभी-अभी ज्वाइन कर लिया है।











