Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भव्य समारोह के साथ आज शुरू होगा मौर्य टीवी

बहुप्रतीक्षित मौर्य टीवी की आज एक भव्य समारोह में विधिवत शुरूआत हो जाएगी। बिहार की राजधानी पटना से शुरू होने वाले इस पहले न्यूज़ चैनल का उदघाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में करेंगे। समारोह में फिल्मी दुनिया के सितारों के अलावा बिहार- झारखंड की तमाम महत्वपूर्ण हस्तियाँ शिरकत करेंगी। जाने-माने गायक कैलाश खेर इस मौके पर संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

बहुप्रतीक्षित मौर्य टीवी की आज एक भव्य समारोह में विधिवत शुरूआत हो जाएगी। बिहार की राजधानी पटना से शुरू होने वाले इस पहले न्यूज़ चैनल का उदघाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में करेंगे। समारोह में फिल्मी दुनिया के सितारों के अलावा बिहार- झारखंड की तमाम महत्वपूर्ण हस्तियाँ शिरकत करेंगी। जाने-माने गायक कैलाश खेर इस मौके पर संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

मौर्य टीवी के चेयरमैन प्रकाश झा का कहना है कि वे इस चैनल को बिहार एवं झारखंड की जनता को समर्पित कर रहे हैं। मौर्य टीवी पूरी तरह से बिहारी-झारखंडी चैनल होगा। वह उन्हीं की बोली में उनकी ही बात करेगा। प्रकाश झा के मुताबिक चैनल का प्रमुख उद्देश्य पूरी और पक्की जानकारी देना है और वह ये काम बिना किसी भेदभाव और दबाव के करेगा। यही नहीं, मौर्य टीवी एक ऐसी पत्रकारिता को भी बढ़ावा देगा जिसकी कमी शिद्दत से महसूस की जा रही है। मौर्य टीवी समाचारों और सम सामयिक कार्यक्रमों के अलावा स्वस्थ मनोरंजन भी प्रदान करेगा। इसके लिए उसने व्यापक योजना बनाई है, जिसे वह विभिन्न चरणों में लागू किया जाएगा।

कई राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित प्रकाश झा के अनुसार मौर्य टीवी की विशेषता होगी उसकी आँचलिक भाषा, अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रस्तुति और शानदार कंटेंट। उनका कहना है कि टेस्ट सिग्नल के दौरान ही चैनल ने काफी तरक्की की है और अगले दो-तीन महीने में वह पूरी तरह से परिपक्व हो जाएगा। उन्हें भरोसा है कि मौर्य टीवी बहुत ही कम समय में दर्शकों की पहली पसंद बन जाएगा।

मशहूर फिल्मकार प्रकाश झा ने बताया कि मौर्य टीवी पहला न्यूज़ चैनल है जिसका पूरा सेट-अप बिहार-झारखंड में है। इस चैनल को अंतरराष्ट्रीय स्तर का चैनल बनाने के लिए तमाम आधुनिक साज़-ओ-सामान लगाए गए हैं। ख़बरों और कार्यक्रमों की शूटिंग के लिए पाँच स्टूडियो निर्मित किए गए हैं। घटनाओं के सीधे प्रसारण के लिए चैनल के पास अपनी ओबी वैन हैं और राँची में सुपर ब्यूरो। श्री झा ने जानकारी दी कि बिहार-झारखंड के अस्सी फीसदी इलाकों में मौर्य टीवी को देखा जा सकता है। इसके लिए तमाम केबल ऑपरेटरों से बात कर ली गई है। अगले एक हफ्ते में बाक़ी बचे जगहों में भी चैनल देखा जा सकेगा।

लाँचिंग समारोह के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि भव्य आयोजन के पीछे उनका मक़सद ये है कि लोगों को पता चले कि बिहार में भी बड़े पैमाने पर चीज़ें की जा सकती हैं। इससे बिहार में बदलते माहौल को और भी सुखद बनाने में मदद मिलेगी ऐसा उनका मानना है। उनका कहना है कि मौर्य टीवी बिहार में मीडिया उद्योग के फलने-फूलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और उन्हें उम्मीद है कि इससे प्रेरणा लेकर और भी लोग सामने आएँगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. purushottam kumar singh

    February 1, 2010 at 6:35 pm

    maury tv ko bihar ki janta ke liye smarpit karne ki soch ke liye PRAKSH JHA JE ko dhanyabad.4 years main 5th bada tohfa dene ke liye bhi dhnaybad.lekin is baar thoda pryas imandari se karne ki kripa kare taaki.sugar mill,shopping mall,janpratinidhi wale sagufe ki tarah ye bhi na hawa hawai nikle.best of luck MAURYA………………………………………………………………………………………

  2. Dheeraj Singh

    February 1, 2010 at 7:35 pm

    इस चैनल लाँचिंग के लिए मै उन्हे बहुत शुभकामना देता हू।

  3. vikash raj tiwari

    February 1, 2010 at 8:04 pm

    best of luck prakash ji

  4. akif

    February 1, 2010 at 9:12 pm

    I am really happy to hear the news about the launch of Maurya TV. I wud like to say just one thing to Shri Prakash Jha and that is requesting him to ensure transparency in the recruitment of the reporters , anchors and other staffs. We all know what happens in the media when somebody wants to join any news channel . Most of the female reporters and anchors get the jobs by making compromises. It is possible only beacuse there is no transparent mechanism to recruit the people. If this is made ope, fair and transparent with merit the soul criteria then the chances of exploitation will be almost nil.

  5. shyam yadav

    February 2, 2010 at 5:21 am

    I am really happy to hear the news about the launch of Maurya TV and best of luck prakash ji

  6. संदीप द्विवेदी

    February 2, 2010 at 8:59 am

    बिहार में कई न्यूज़ चैनलों की बाढ़ आ गयी है. उनमे ही टी आर पी को लेकर मारा मारी मची है…मौर्या चैनल को लोग कितना पसंद करते हैं….ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा ?

  7. Alok Singh

    February 2, 2010 at 9:43 am

    It would be pleasure to us (whole Bihari. & jharkhandi) that Mr. Prakash Jha has started a very good thing for us. I will pray to god that Morya TV sprinkled like sun in the field of media and remove the darkenees of society through noble words , and become market leader of Bihar and Jharkhand I wud like to say just one thing that is requesting to him ensure straightforwardness and honesty in the news.

  8. pankaj atul,godda,jharkhand

    February 2, 2010 at 10:19 am

    GUNJAN BHAIYA ka chetriya channel aur khas kar Bihar-Jharkhand me koi shani nahi hai,ummid ki Etv ke anubhaw aur imandari se chayan prakriya apna kar prakash jha ko Ramoji rao ko karib la payenge

  9. sandip thakur

    February 2, 2010 at 2:32 pm

    prakash jha ko badahi.Bihar se Biharion ke duwra Biharion ke lye channel launch karne ke leye.ek hi baat kahani hai.journalism ke basic ka dhayan rakhate hue channel chaley.kya TRP aesa hone dagi?
    sandip thakur
    Metro Editor
    Mahanagar(Delhi$ Mumbai)
    Hindi$ Marathi

  10. krishan kumar

    February 2, 2010 at 5:18 pm

    इस चैनल लाँचिंग के लिए मै उन्हे बहुत शुभकामना देता हू।
    krishan kumar azad news channel

  11. putul

    February 2, 2010 at 7:21 pm

    [b][b][b][b]बहुत- बहुत बधाई और शुभकामनाएं….सिर्फ प्रकाश झा को ही नहीं….इसमें काम करने वाले तमाम [/b]पत्रकार बंधुओं को भी[/b][/b][/b]..

  12. suraj rajak

    February 3, 2010 at 5:35 am

    maury tv ko subhkamna.prasn uthta hai ki naya kya hoga? jha jee alag tarah ke filmo ke liya jane jate hai. umid bandhti hai ki maurya ek nayi lakir khichne men kamyab hoga. antim admi ko aage lane men khud ko samarpit karega!

  13. randheer

    February 4, 2010 at 6:46 am

    Bihar se Biharion ke duwra Biharion ke lye : joke of the day

  14. Debashish Bose, Journalist

    February 8, 2010 at 7:00 pm

    bihar ki dharti se News chanell prarambh kar Prakashji ne itihash racha hai. Aapko badhai. Badh ke dauran Madhepura main Sena aur BSF ke camp main aapka samipya aur saniddha mujhe aaj bhi yad hai.

  15. subhash kumar

    February 9, 2010 at 7:07 am

    All THE BEST shri prakash jha ji mai aapke is channel ke lie aapko dher sari badhaiyan deta hoon or kamna karta hoon ki ye bihar ke bhavishy ka aaina banega.
    stringer Aaj tak subhash kumar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...