कटक : बीते 26 जनवरी को शहर के कला विकास केंद्र के सभा गृह में थियेटर मूवमेंट द्वारा आयोजित दसवें अखिल भारतीय बहु भाषी नृत्य एवं नाटक समारोह में निज़ामाबाद से प्रकाशित हिंदी दैनिक स्वतंत्र वार्ता के स्थानीय संपादक प्रदीप श्रीवास्तव को वर्ष 2009-10 के ‘कोणार्क सम्मान’ से बीजू जनता दल के जिला अध्यक्ष उदय नाग पुष्टि ने स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले दस वर्षों से थियेटर मूवमेंट द्वारा अतुल्य भारत की संस्कृति को संरक्षित रखने का जो काम किया जा रहा है, वह वास्तव में अतुलनीय है. ऐसे आयोजनों से लुप्त होती लोक कलाओं को बचाया जा सकेगा.
थियेटर मूवमेंट के महासचिव जी.बी. दास महापात्र का कहना था कि कला के संरक्षण के उद्देश्य से ही वे बीते दस सालों से इस छोटे से शहर में यह कार्यक्रम करते आ रहे हैं. इसमें भारत ही नहीं अपितु बांग्लादेश व पाकिस्तान के भी कलाकार भाग लेते हैं. उन्होंने कहा कि प्रदीप श्रीवास्तव को यह सम्मान उनके द्वारा बीते पच्चीस सालों से पत्रकारिता एवं कला संस्कृति के लिए किये जा रहे कार्यों के लिए दिया जा रहा है. उन्हें कला एवं संगीत की नगरी काशी में स्व. जयशंकर प्रसाद कि अमर कृति “गुंडा” एवम श्री विजय तेंदुलकर कि रचना “बेबी” के मंचन का श्रय दिया जाता है. ये नाटक लगभग 25 साल पहले वाराणसी के मुरारी लाल मेहता प्रेक्षा गृह मे खेला गया था. इस अवसर पर न्यायमूर्ति डी. पी. महापात्र और अध्यक्ष डॉ. नारायण साहू आदि भी उपस्थित थे.












kamta prasad
February 5, 2010 at 2:28 am
badhai ho.
Dr Sandeep Bodhanker
February 10, 2010 at 9:51 am
Congratulations Sri Pradeep Srivastava ji. May the Divine bless you with peace and good health. Your encouragement towards the arts is amazing. You made not only Nizamabad but also A.P proud with your excellent and prestigious Konark Award.
Dr Sandeep Bodhanker
Member of CID – UNESCO
International Advisor – Theatre Moment