Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंटरव्यू न दिखाने पर दुबई के चैनल को मिला दंड

सऊदी अरब में दुबई से संचालित एक टीवी चैनल ‘अल अरेबिया’ को एक इंटरव्यू न दिखाने पर एक लाख दिरहम (करीब 12.63 लाख रु.) का जुर्माना अदा करना होगा। एक अपील कोर्ट ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया। अपील कोर्ट ने कहा कि टीवी चैनल ने प्रिंस सैफ अल इस्लाम बिन सऊद बिन अब्दुल-अजीज अल सऊद का इंटरव्यू न दिखा कर मीडिया कोड का उल्लंघन किया है।

सऊदी अरब में दुबई से संचालित एक टीवी चैनल ‘अल अरेबिया’ को एक इंटरव्यू न दिखाने पर एक लाख दिरहम (करीब 12.63 लाख रु.) का जुर्माना अदा करना होगा। एक अपील कोर्ट ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया। अपील कोर्ट ने कहा कि टीवी चैनल ने प्रिंस सैफ अल इस्लाम बिन सऊद बिन अब्दुल-अजीज अल सऊद का इंटरव्यू न दिखा कर मीडिया कोड का उल्लंघन किया है।

चैनल ने इंटरव्यू के लिए प्रिंस को दुबई बुलाया। टीवी पर बार-बार विज्ञापन दिखाया कि उनका इंटरव्यू प्रसारित होगा, लेकिन उसे प्रसारित नहीं किया। इससे प्रिंस की ‘सामाजिक छवि’ धूमिल हुई है। प्रिंस सैफ एक प्रसिद्ध उपन्यासकार हैं। उनकी कुछ कृतियों पर सऊदी अरब में प्रतिबंध है। उन्होंने पांच लाख दिरहम का हर्जाना मांगा था। चैनल ने बताया कि इंटरव्यू 2008 में कार्यक्रम इदा अत के लिए लिया गया था, लेकिन कार्यक्रम स्तर के अनुरूप न होने के कारण उसे रद्द कर दिया गया था। चैनल के अनुसार, इंटरव्यू रद्द करना कोई नई बात नहीं है, लेकिन यह एक प्रिंस से जुड़ा मामला था, इसलिए महत्वपूर्ण हो गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. k

    February 3, 2010 at 5:33 am

    चैनल पर जुर्माना लगाने के बजाय इसके अधिकारियों को प्रिंस का पूरा नाम याद करने और सौ बार दोहराने की सजा भी काफी होती…

  2. aamir

    February 4, 2010 at 5:13 pm

    kisi tv channel ka kaam technology par nirbhar hota hai usme zara si khaami ho to use air nahi kiya ja sakta …isliye interview na dikha pana kuch majboori bhi ho sakti hai ..koi channel farzi me interview kyon lega …kuch problem hogi ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...