इंडिया टीवी से इस्तीफा देकर अगस्त्य अरुणांचल और प्रशांत पांडेय ने वीओआई ज्वाइन किया है। इंडिया टीवी के सीनियर प्रोड्यूसर अगस्त्य ने वीओआई में न्यूज रूम एडिटर पद पर ज्वाइन किया है। प्रशांत पांडेय इंडिया टीवी में प्रोड्यूसर हुआ करते थे। अब वे वीओआई में सीनियर प्रोड्यूसर होंगे। दोनों लोग इंडिया टीवी से पहले आज तक में थे। इस बीच, तीन लोगों ने वीओआई को टाटा बाय बाय बोल दिया है। ये हैं स्नेहांशु शेखर, ऋषिरंजन काला और कमल शर्मा। वीओआई की रिपोर्टिंग टीम के स्नेहांशु और कमल के बारे में सूचना है कि इन दोनों ने आज तक ज्वाइन किया है। वीओआई के एसाइनमेंट पर कार्यरत ऋषिरंजन के बारे में खबर है कि वे हेडलाइन टुडे में नई पारी शुरू कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ अन्य लोग भी जल्द ही वायस आफ इंडिया से जा सकते हैं।
सूत्रों का कहना है कि रामकृपाल सिंह के जाने के बाद वायस आफ इंडिया में उनके करीबी लोगों पर निशाना साधा जा रहा है और उन्हें चैनल से जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कयास है कि सेलरी आते ही कुछ लोग और भी जा सकते हैं। हालांकि स्नेहांशु, ऋषिरंजन और कमल तीनों बिना सेलरी लिए ही चले गए हैं।











