Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अनुराधा से लालू ने कहा- तुमसे बोल रहे हैं तो तुम डर रही हो

न्यूज़24 की एडीटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद ने इस बार लालू प्रसाद यादव को पकड़ा। उनसे विस्तार से बात की। कई मुद्दों पर बात की। खोद-खोद कर सवाल पूछा। लालू ने भी अपने अंदाज में जवाब दिए। लालू प्रसाद यादव से ये पूरी बातचीत न्यूज़ 24 के कार्यक्रम आमने-सामने पर रविवार की रात दस बजे दिखाया गया। मीडिया से जुड़े एक सवाल पर लालू का दर्द साफ दिखा। वे बोले- “मीडिया ने जिस तरह से हमारा माखौल उडा़या… गांव की भाषा में जो इंटरव्यू हम लोगों ने दिया हर जगह मीडिया ने उसका दुरुपयोग किया… लोगों ने मज़ाकिया, हंसोड़वा क्या क्या इमेज हमारा बनाया…. लोग चाहते हैं कि पार्ट ऑफ द इंटेरटेनमेंट नहीं हो सकते हैं.. जिस तरह से लोगों ने किया, बहुत जगह लोगों ने किया।”

न्यूज़24 की एडीटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद ने इस बार लालू प्रसाद यादव को पकड़ा। उनसे विस्तार से बात की। कई मुद्दों पर बात की। खोद-खोद कर सवाल पूछा। लालू ने भी अपने अंदाज में जवाब दिए। लालू प्रसाद यादव से ये पूरी बातचीत न्यूज़ 24 के कार्यक्रम आमने-सामने पर रविवार की रात दस बजे दिखाया गया। मीडिया से जुड़े एक सवाल पर लालू का दर्द साफ दिखा। वे बोले- “मीडिया ने जिस तरह से हमारा माखौल उडा़या… गांव की भाषा में जो इंटरव्यू हम लोगों ने दिया हर जगह मीडिया ने उसका दुरुपयोग किया… लोगों ने मज़ाकिया, हंसोड़वा क्या क्या इमेज हमारा बनाया…. लोग चाहते हैं कि पार्ट ऑफ द इंटेरटेनमेंट नहीं हो सकते हैं.. जिस तरह से लोगों ने किया, बहुत जगह लोगों ने किया।”

आजकल दिल्ली कम आने के सवाल पर लालू बोले- “हम यहीं से नज़र गड़ाए हुए हैं, बिहार से, पहले अपना घर ठीक करो, इसी में लगे हैं।” जब लालू सत्ता में थे तो घमंडी हो गए थे… इस सवाल पर लालू का जवाब था- “हममें नहीं घमंड था, हमारा दुरुपयोग कुछ लोगों ने किया है। हम घमंडी नहीं हैं। जैसे तुम से बोल रहे हैं तो तुम डर रही हो कि हम डांट रहे हैं न, ये भाव नहीं है। मुंह के हम फूहड़ हो सकते हैं लेकिन हमारा दिल साफ है।”

यूपी बिहार के लोगों से महाराष्ट्र समेत कई जगहों पर हो रहे खराब बर्ताव के समाधान को लेकर पूछे गए सवाल पर लालू ने कहा- “दवाई होना चाहिए… जिस तरह से लोगों को क्रिएट कर रहे हैं, इनकी दवाई होनी चाहिए… टेबलेट से नहीं माने तो कैप्सूल देना चाहिए, कैप्सूल से नहीं माने तो कंट्री के लोगों को सर्जरी कर देना चाहिए… उन सभी का सर्जरी होना चाहिए जो देश को बर्बाद कर रहे हैं, चाहें जो हों….।”

सोनिया गांधी से नजदीकी न रहने के सवाल पर लालू का कहना था- “नहीं, सोनिया जी के प्रति आज भी वही रिस्पेक्ट है हमारा। वही आदर है। भली महिला हैं। उनकी मजबूरी हो सकती है। जो नए लोग आजकल निकले हुए हैं, तो उनकी मजबूरी हो सकती है। ये राहुल गांधी, प्रियंका ये सारे लोग, ये तो सब फैन हैं लेकिन इनको कहीं न कहीं राहुल गांधी को कोई न कोई इस्तेमाल कर रहा है सब। जो इस्तेमाल कर रहें हैं उनको मैं जानता हूं, राजा महाराजा के बेटे, कंप्यूटर पढ़ लिखकर वो सब काम में लगे हुए हैं। इसीलिए मैंने कहा था पार्लियामेंट में कि टीटीएम बहुत हो गया है लोग बोले टीटीएम का क्या मतलब मैने कहा ताबड़तोड़ तेल मालिश।”     

चुनावों में नेता के तौर पर किसे प्रोजेक्ट करेंगे, खुद को या राबडी़ देवी को या फिर पासवान को, इस सवाल पर लालू ने कहा- “ये सब बाद में हम लोग तय करेगें पहले से कोई चीज़ “गाछ पर कटहल होंठ पर तेल” हम लोग बोलते हैं ये सब पॉलिटिकल मैंडेट के बाद, मैंडेट आयेगा, हम लोग साथ में हैं।” लालू से जब अनुराधा ने पूछा कि क्या अन्य नेताओं की तरह उनके बच्चे भी राजनीति में आयेंगे, इस पर लालू ने कहा- “हमार सात बेटी, दो बेटा हैं, कोई इंट्रेस्टेड नहीं है। हम कहेंगे तो वो भाग जायेंगे। बोलता है- नहीं पापा, इसमें, राजनीति में, हम नहीं रहेंगे। एक तो हमारा बेटा साधू हो रहा है। दूसरा वाला  क्रिकेटर।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. pankaj kumar

    February 8, 2010 at 3:22 pm

    lalu jee ko bihar ka electionwa bhi na dekhna hai.

  2. pankaj kumar

    February 9, 2010 at 6:31 am

    lalu jee ko bihar ka electionwa bhi na dekhna hai.

  3. Sunil Singh,Chhattisgarh

    February 11, 2010 at 10:38 am

    Lalu ia a great personality. He is extraordinary leader.
    Neta to bahut dekha lekin itna confidencefull neta aaj-tak nahi dekha. Bato ka samna karne, uska tarkpurna jabab dene ki shakti jo Lalu me hai o kisi me nahi hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...