Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘दर्शक सबसे ज्यादा समय जी न्यूज पर देता है’

इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़ी तीन खबरें। टैम (टेलीवीजन आडियेंस मीजरमेंट) डिजिटल के आंकड़ों के मुताबिक जी न्यूज पर दर्शक सबसे ज्यादा समय देता है। इस न्यूज चैनल पर प्रत्येक दर्शक औसतन कुल 68 मिनट व्यतीत करता है। इसके बाद हैं- इंडिया टीवी, आज तक, स्टार न्यूज और एनडीटीवी इंडिया। टैम डिजिटल के आंकड़े में डीटीएच (डिश टीवी, टाटा स्काई और डीडी डायरेक्ट डिश) यूजर और सेट टाप बाक्स यूजर भी शामिल हैं।

दूसरी  खबर। आईबीएन नेटवर्क ने आउटलुक के साथ मिलकर ‘आईबीएन7 डायमंड स्टेट्स अवार्ड्स’ की घोषणा की है। यह अवार्ड राज्यों को मानवीय व सामाजिक उत्थान के कार्यों के लिए विभिन्न श्रेणियों में दिया जाएगा।

अवार्ड के लिए इसी महीने 22 सितंबर को दिल्ली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें राज्यों के मुख्यमंत्रियों का पैनल डिसकशन भी रखा गया है जिसमें राजदीप सरदेसाई, आशुतोष भी हिस्सा लेंगे। विषय है- क्या भारत में सत्ता केंद्र से राज्यों की तरफ शिफ्ट हो रही है। आयोजन में कई राजनेता और मशहूर लोग भी शामिल होंगे। इस दौरान सीएनएन-आईबीएन और आईबीएन7 आयोजन से जुड़े कई तरह के कार्यक्रमों का प्रसारण करेंगे।

तीसरी खबर। एनडीटीवी ने इनकम टैक्स के पूर्व कमिश्नर अजय मनकोटिया को अपने यहां प्रेसीडेंट कारपोरेट प्लानिंग के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बारे में जानकारी एनडीटीवी के ग्रुप सीईओ केवीएल नारायण राव ने दी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...