राघवेंद्र नाथ द्विवेदी ‘हमारा महानगर’, मुंबई के आरई बनाए गए : दैनिक भास्कर, जयपुर के कार्यकारी संपादक इंदुशेखर पंचोली के बारे में जानकारी मिली है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पंचोली दैनिक भास्कर के लिए कोटा और अजमेर में भी स्थानीय संपादक के रूप में काम कर चुके हैं. वे करीब चार वर्षों तक भास्कर समूह के साथ रहे. पंचोली के इस्तीफे का कारण पता नहीं चल पाया है. ये भी नहीं पता चल पाया है कि वे आगे क्या करने जा रहे हैं. पंचोली को जयपुर में स्टेट हेड नवनीत गुर्जर के बाद नंबर दो की हैसियत में माना जाता था.

राघवेंद्र नाथ द्विवेदी
सुधांशु शेखर का हमारा महानगर, दिल्ली में प्रिंट लाइन में संपादक के रूप में नाम जाने लगा है तो राघवेन्द्र नाथ द्विवेदी का नाम हमारा महानगर, मुम्बई में स्थानीय संपादक के रूप में जाने लगा है. द्विवेदी वर्ष 1991 में मुम्बई विश्वविद्यालय से इतिहास से स्नातकोत्तर करने के बाद प्रशिक्षु पत्रकार के रूप में हिन्दी सांध्य दैनिक ‘दो बजे दोपहर’ से करियर की शुरुआत की. इसके बाद वे इसी अखबार में वरिष्ठ संवाददाता के पद पर रहे. वर्ष 1997 में वे ‘दो बजे दोपहर’ छोड़कर मुम्बई से ही प्रकाशित ‘नवभारत’ से जुड़ गए. राजनैतिक संवाददाता के रूप में काम करते हुए वे इस अखबार के मुम्बई शहर प्रभारी बनाए गए. ‘नवभारत’ में लंबी पारी खेलने के बाद उन्होंने एक जनवरी 2009 को बतौर शहर संपादक ‘हमारा महानगर’ ज्वाइन किया. अब वे आरई बना दिए गए हैं.
raj kumar
February 12, 2010 at 5:19 pm
jesi krni vaisi bharni इंदुशेखर पंचोली bhi kai इस्तीफा ka jimmedar hai
amit kumar
February 12, 2010 at 6:50 pm
इंदुशेखर पंचोली yah to hona hi tha.
pankaj Sharma
February 13, 2010 at 3:45 am
Best of luck for their future assignments.