Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मेरा परिवार मेरी ताकत और कमजोरी : कैलाश खेर

[caption id="attachment_16951" align="alignleft"]कैलाश खेर, उनकी पत्नी शीतल खेर और बेटा कबीर खेरकैलाश खेर, उनकी पत्नी शीतल खेर और बेटा कबीर खेर[/caption]शादी की पहली सालगिरह में चमके चांद और सितारे : गीत ”अल्लाह के बन्दे” से लोकप्रिय हुए गायक कैलाश खेर ने अपनी शादी की पहली सालगिरह धूमधाम से मुंबई के होटल सन एंड सैंड में मनाई. कैलाश के लिए ख़ुशी का यह दोहरा अवसर था क्योंकि एक तो उनकी शादी की सालगिरह थी और पिछले ही दिनों उनके बेटा हुआ है. उनकी इस ख़ुशी के अवसर पर उनकी पत्नी शीतल व नवजात शिशु कबीर भी उनके साथ थे. इस दोहरी ख़ुशी को उनके साथ मनाने के लिए दोस्त व शुभचिंतक भी उपस्थित थे. इसके अलावा फ़िल्मी दुनिया व संगीत जगत की कई हस्तियों ने भी उनकी इस पार्टी की रौनक में चार चाँद लगा दिये.

कैलाश खेर, उनकी पत्नी शीतल खेर और बेटा कबीर खेरशादी की पहली सालगिरह में चमके चांद और सितारे : गीत ”अल्लाह के बन्दे” से लोकप्रिय हुए गायक कैलाश खेर ने अपनी शादी की पहली सालगिरह धूमधाम से मुंबई के होटल सन एंड सैंड में मनाई. कैलाश के लिए ख़ुशी का यह दोहरा अवसर था क्योंकि एक तो उनकी शादी की सालगिरह थी और पिछले ही दिनों उनके बेटा हुआ है. उनकी इस ख़ुशी के अवसर पर उनकी पत्नी शीतल व नवजात शिशु कबीर भी उनके साथ थे. इस दोहरी ख़ुशी को उनके साथ मनाने के लिए दोस्त व शुभचिंतक भी उपस्थित थे. इसके अलावा फ़िल्मी दुनिया व संगीत जगत की कई हस्तियों ने भी उनकी इस पार्टी की रौनक में चार चाँद लगा दिये.

सबसे पहले पहुचंने वालों में थे क्विज मास्टर सिद्धार्थ बसु व उनकी पत्नी अनीता कौल बसु. फिर इसके बाद अभिनेता अनुपम खेर, निर्देशक जगमोहन मुंद्रा, प्रकाश झा, अभिनेत्री पूनम ढीलन, गीतकार प्रसून जोशी, गायिका मधुश्री, सोना महापात्रा, वसुंधरा दास, रिचा शर्मा, शिल्पा राव, श्वेता पंडित, गायक शान व उनकी पत्नी राधिका, अनूप जलोटा व उनकी पत्नी मेधा, संगीतकार सलीम व सुलेमान अपनी पत्नियों के साथ, संगीतकार अनू मालिक, तन्वी आजमी व बाबा आजमी, राजू श्रीवास्तव, कैलाश खेर के बैंड के परेश व नरेश अपनी पत्नियों के साथ, सूफी गायक हंस राज हंस, संगीतकार समीर टंडन, हेयर ड्रेसर सपना भावनानी, अभिनेत्री रूखसार व सोनल सहगल, वी जे वानी एक के बाद पहुँचे.

इस अवसर पर राजस्थानी लोकगीत व संगीत, काल बेलिया नृत्य ने उपस्थित मेहमानों का मन मोह लिया. इस ख़ुशी के अवसर पर कैलाश ने कहा कि, ”मेरे परिवार व मेरी पत्नी शीतल की वजह से मैं आज यहाँ पहुंचा हूँ, यही मेरी शक्ति व कमजोरी हैं.” शीतल हरी साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं. इसके अलावा अपने पति कैलाश खेर व बेटे कबीर दोनों के एक साथ होने पर उनके चेहरे पर जो ख़ुशी थी वो देखते ही बन रही थी. देर रात चली इस पार्टी में उपस्थित मेहमानों ने खाने और पीने का जम कर लुत्फ़ उठाया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. pramod sharma

    February 17, 2010 at 3:05 pm

    KAILASH KO SUNNA ACHHA LAGTA HAI. UNKO KHUSHI K MOKE PAR BADHAI-SUBHKAMNAI.

  2. ganesh joshi

    March 5, 2010 at 1:53 pm

    kailash kher tum jio hajarui sal…………..
    lucknow mai apse mulakat ke di phir yad aa gaye…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...