उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से प्रकाशित होने वाली मासिक राष्ट्रीय पत्रिका ‘एराउंड द इंडिया’ ने फरवरी में अपना एक साल सफलता के साथ पूरा किया। इस मासिक पत्रिका का सर्कुलेशन मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में है। इस पत्रिका ने तमाम राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय मुद्दों को उठाने के साथ-साथ जिलों के अंदर से वो खबरें प्रकाशित की हैं, जो शायद पहले कभी भी मीडिया में नहीं आयीं।
एक साल पूरा होने पर पत्रिका के संपादक राजेश आनंद ने कहा कि पत्रिका का लक्ष्य सिर्फ अहम मुद्दों पर लेख या खबर छापना नहीं है, बल्कि लोगों को अपने साथ जोड़ना है। इसी प्रयास में यह पत्रिका आगे बढ़ रही है। इस समय पत्रिका के करीब डेढ़ लाख पाठक हैं। 2010 में इस संख्या को आगे बढ़ाने के साथ-साथ देश के प्रत्येक राज्य तक मैगजीन को पहुंचाना है। साथ ही 2010 में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत छह हिन्दी भाषी राज्यों में ब्यूरो कार्यालय खोले जाएंगे। प्रेस विज्ञप्ति












arvind bhutani
February 17, 2010 at 2:43 pm
aj. mein aap padharo. swagat hai.
my no. 09414781495