Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पुलिस संरक्षण में मीडियाकर्मी के घर तोड़फोड़

स्थानीय अखबार में प्रकाशित खबर

थानाधिकारी और कास्टेबल लाइन हाजिर : तीन आरोपी गिरफ्तार : जोधपुर से खबर है कि चांदपोल विद्याशाला क्षेत्र में रहने वाले मीडियाकर्मी विक्रम सिंह के घर पिछले दिनों सूरसागर थाने के कांस्टेबल रघुवीर सिंह के साथ करीब 8-10 लोग पहुंचे। उन्होंने विक्रम के भाई धीरज और पिता कल्याण सिंह के साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की। आरोपी जाते समय अपने साथ कम्प्यूटर भी ले गए। इस दौरान कांस्टेबल मूकदर्शक बना रहा, जबकि आरोप है कि घटना के दौरान एक हमलावर ने मीडियाकर्मी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। इससे आक्रोशित क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में सूरसागर थाने में जमा होकर घर में घुसने व मारपीट करने का विरोध करने लगे।

मीडियाकर्मी के घर पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों द्वारा हमला बोलने, परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और घर में तोड़फोड़ करने की घटना को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। एसपी (सिटी) महेश गोयल ने सूरसागर थानाधिकारी कालूराम मीणा और कांस्टेबल रघुवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उधर, थानाधिकारी कालूराम मीणा ने कहा कि खुद को मेजर बताने वाले एक व्यक्ति व कुछ लोगों ने मीडियाकर्मी के विरुद्ध वनिता उर्फ काम्या की इंटरनेट प्रोफाइल बनाने की मौखिक शिकायत की थी, इसलिए उनके साथ कांस्टेबल को मीडियाकर्मी के घर भेजा गया था।

उधर, मीडियाकर्मी का कहना था पुलिस संरक्षण में जानबूझकर उसके घर पर हमला किया गया। मामले की जांच उप अधीक्षक भगवानाराम को सौंपी गई है। पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के आरोपी अतुल कुलश्रेष्ठ पुत्र वीके कुलश्रेष्ठ निवासी पृथ्वीराज नगर, झालामंड के साथ राजेश प्रजापत पुत्र सूरज प्रकाश निवासी यूआईटी कॉलोनी, प्रताप नगर तथा कुशल संग्राम पुत्र संग्राम सिंह यादव निवासी वायु विहार, झालामंड को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Rahul

    February 17, 2010 at 12:00 pm

    it doesnt suits a big brand like big fm. he should be punished and kicked out from industry

  2. janardan kumar

    February 19, 2010 at 9:05 am

    my name is janardan kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...