Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान इलाहाबाद से दो गए, अमर उजाला बरेली से दो जुड़े

राधा कृष्ण अमर उजाला, लखनऊ के नए चीफ रिपोर्टर : दिवाकर पहुंचे भास्कर : जागरण में अखिलेश का तबादला : राकेश पाल हिंदुस्तान, कानपुर में सीनियर सब बने : अखबार की दुनिया में कई लोगों के इधर से उधर होने की खबर मिल रही है। हिंदुस्तान, इलाहाबाद के सिटी चीफ राधा कृष्ण त्रिपाठी के बारे में पता चला है कि उन्होंने इस्तीफा देकर नई पारी की शुरुआत अमर उजाला, लखनऊ के साथ की है। वे अमर उजाला, लखनऊ में चीफ रिपोर्टर के पद पर पहुंचे हैं। राधा कृष्ण हिंदुस्तान, इलाहाबाद और आगरा, दोनों यूनिटों की लांचिंग के गवाह रहे हैं। वे इलाहाबाद में करीब डेढ़ साल तक रहे। आगरा में ढाई साल रहे। वे अमर उजाला, चंडीगढ़ में तीन साल तक काम कर चुके हैं। हिंदुस्तान, पटना में भी दो साल रहे हैं। हिंदुस्तान, लखनऊ के साथ भी काम किया है। कुछ दिनों के लिए दैनिक भास्कर, नोएडा में रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण, लखनऊ से स्ट्रिंगर के रूप में की थी।

एक अन्य सूचना के अनुसार हिंदुस्तान, इलाहाबाद से सब एडिटर दिवाकर पांडेय ने भी इस्तीफा दे दिया है। उनके बारे में बताया जा रहा है कि वे दैनिक भास्कर, भोपाल में ज्वाइन करने वाले हैं। एक अन्य नई ज्वायनिंग हिंदुस्तान, कानपुर में हुई है। यहां राकेश पाल ने सीनियर सब एडिटर के रूप में ज्वाइन किया है। वे इससे पहले दैनिक जागरण, मेरठ में हुआ करते थे।

अमर उजाला, बरेली के साथ दो नए लोगों के जुड़ने की खबर है। सूचना के अनुसार अमर उजाला, वाराणसी के साथ लंबे समय तक काम कर चुके कैलाश सिंह एक बार फिर अमर उजाला समूह के हिस्से बन रहे हैं। वे चीफ सब एडिटर पद पर अमर उजाला, बरेली ज्वाइन करेंगे। वे हिंदुस्तान और जागरण के साथ भी काम कर चुके हैं। इसी तरह राजस्थान पत्रिका से जुड़े रहे सुधीर कुमार के बारे में एक मेल के जरिए जानकारी मिली है कि वे सब एडिटर के रूप में अमर उजाला, बरेली के साथ नई पारी शुरू कर चुके हैं।

बरेली से ही मेल के जरिए मिली एक अन्य खबर के मुताबिक दैनिक जागरण, हल्द्वानी से चीफ सब एडिटर अलिखेश सक्सेना का तबादला दैनिक जागरण, बरेली के लिए किया गया है। उन्हें कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. awadhesh prateek

    February 18, 2010 at 11:12 am

    BEST OF LUCK MERE DOSTO..

  2. anand

    February 19, 2010 at 4:44 am

    मीडिया मे तोड़ने जोड़ने का खेल तो अब कोई नया नही रहा पर स्वस्थ पत्रकारिता के लिहाज से यह ठीक नही है । इसके लिए मालिकानो को भी सोचना चाहिए।

  3. nagesh

    February 19, 2010 at 7:58 am

    Rakesh pal ko nai pari ke liye badhai

  4. vijay jain

    February 19, 2010 at 12:16 pm

    bhai saab ko pranam

    aapka amar ujala chd. ka purana saathi aapko badhai deta hai
    mobie no. 09779730317

  5. Dev Mani Tripathi

    February 19, 2010 at 12:55 pm

    बड़े भैया राधा कृष्ण जी आप नित सफलता की नयी ऊँचाइयाँ छुए…,

  6. deepak Agrawal

    February 19, 2010 at 5:08 pm

    BEST OF LUCK MERE DOSTO..

  7. Akgilesh Singh

    February 20, 2010 at 3:02 am

    aap sbhi media bandtuyo ko future ki harthik subhkamnye

  8. vinod sahu

    February 20, 2010 at 10:20 am

    kailash bhai sahab pranam.aap ka tewar aaj bhi jaunpur ke logo ko yad hai. aap ke jajbe ko salam.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...