अलीगढ़ में गीतेश्वर की जगह लेंगे विनीत सक्सेना : छत्तीसगढ़ में दो संपादकीय प्रभारियों के तबादले की खबर है. दैनिक भास्कर, रायपुर के संपादकीय प्रभारी मनीष दवे के बारे में जानकारी मिली है कि उन्हें बिलासपुर यूनिट का प्रभारी बनाकर भेजा गया है. मनीष दवे डिप्टी एडिटर पद पर कार्यरत हैं.
बिलासपुर यूनिट में काम देख रहे तरुण रावल का तबादला उदयपुर के पास की यूनिट बांसवाड़ा में किया गया है. जानकारी के मुताबिक रायपुर यूनिट में अभी कोई संपादकीय प्रभारी नियुक्त नहीं किया गया है. भास्कर, छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड राजीव सिंह के ही निर्देशन में रायपुर यूनिट में काम हो रहा है.
अमर उजाला, बरेली में चीफ रिपोर्टर के पद पर कार्यरत विनीत सक्सेना के बारे में खबर है कि उन्हें प्रबंधन ने अलीगढ़ यूनिट संभालने का निर्देश दिया है. अलीगढ़ के संपादक गीतेश्वर के हिंदुस्तान जाने की घोषणा के बाद नए संपादक के रूप में विनीत का चयन किया गया है. विनीत को प्रमोशन देकर न्यूज एडिटर बना दिया गया है.
सूत्रों के मुताबिक अलीगढ़ और मुरादाबाद यूनिट में प्रिंटलाइन में संपादक का नाम शंभूनाथ शुक्ला का जाता है जो नोएडा में एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. इन दोनों अपेक्षाकृत छोटी यूनिटों में नौजवान लोगों को संपादकीय प्रभारी पद का दायित्व दिया जाता है. मुरादाबाद में जो संपादकीय प्रभारी नीरजकांत राही हैं, वे उससे पहले अमर उजाला, मेरठ में क्राइम रिपोर्टर हुआ करते थे. उसी तरह अलीगढ़ के प्रभारी के रूप में विनीत सक्सेना को भेजा जा रहा है जो अभी तक बरेली में चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं. विनीत अमर उजाला से पहले दैनिक जागरण, बरेली और राष्ट्रीय सहारा, दिल्ली में थे.












akhilesh sharma
February 25, 2010 at 10:01 am
vineet ji apko badhi ho..jald aur tarakki mile
NANDKISHOR
February 26, 2010 at 6:52 am
Sir badhi ho….