कर्ज लेकर कोर्स करने वाले मेरे साथ के एक विद्यार्थी को अब खाने के लाले : मुझे बड़ा दुख हुआ ये देखकर कि मैंने अपनी परेशानी इस वेबसाइट पर लिखी और करियर ज़ोन के मैनेजर सर ने ऐसी प्रतिक्रिया दी मेरी शिकायत पर। उन्होंने ये सब लिखकर मेरे व्यक्तित्व पर लांछन लगाने की कोशिश की है और ये सब पढकर सभी लोग मुझे उसी प्रवृत्ति का समझेंगे। मुझे करियर ज़ोन से ये उम्मीद तो नहीं थी। मैंने ये सोचकर यहाँ पर लिखा था कि शायद करियर ज़ोन कुछ सोचे हमारे बारे में और इसीलिए मैंने अपने फोन नम्बर भी लिखे थे। लेकिन वो लोग तो उल्टा मुझ पर लांछन लगा रहे हैं।
जो भी आरोप मेरे ऊपर लगाए गए हैं मैं उन सबको नकारता हूँ। क्योंकि मेरे पास सारे सबूत हैं कि मैंने क्या-क्या किया है करियर ज़ोन में और वहाँ से मुझे क्या मिला है…। मैं अकेला ग़लत हो सकता हूं लेकिन जितने भी विद्यार्थी मेरे साथ थे, उन सभी से पूछा जा सकता है कि मैं क्लास में कैसा था….। चलिए, हो सकता है मैंने विद्यार्थियों को भी अपने साथ मिला लिया हो… पर मेरे विरोध में यहां तक कहा गया है कि मुझे मेरे बुरे व्यवहार के चलते टीचरों ने क्लास से निष्काषित किया था….। लेकिन मैं यहां दावा करता हूं कि कोई भी उन सभी टीचरों से पूछ सकता है कि मेरी स्थिति कैसी होती थी क्लास में…। और मैं यहाँ पर उन टीचरों के नाम प्रकाशित नहीं कर सकता….।
मेरे पास मेरी सच्चाई के सारे सबूत हैं जो खुद करियर ज़ोन ने मुझे जारी किए थे….। मैं ये आर्टिकल सिर्फ इसलिए लिख रहा हूँ कि मेरे ऊपर करियर ज़ोन के श्रीमान मैनेजर के द्वारा कुछ अभद्र आरोप लगाए गए थे….। वो मेरे बड़े हैं लेकिन मुझे उनसे उम्मीद थी के वो शायद मेरी फरियाद सुन लें… लेकिन वो तो मेरी सोच से परे निकले…। खैर, वो तो समय आने पर पता चलेगा…। मैं एक बात और क्लीयर कर दूँ कि मैं सिर्फ अपने लिए नहीं लिख रहा हूँ क्योंकि ना मुझे अब नौकरी की ज़रूरत है और ना ही पैसे की… क्योंकि भगवान की कृपा से मुझे नौकरी करते हुए दो महीने होने वाले हैं और पैसे भी भगवान की दुआ से काफी हैं… लेकिन उन लोगों का क्या, जिन्होंने कर्ज ले-ले कर कोर्स किया. यहां तक कि अपने पूर्वजों की ज़मीन तक गिरवी रख दी और आज वो इस मीडिया लाइन को छोड़ने की बात कर रहे हैं…
मेरे साथ एक विधार्थी और था जिसने कर्ज लेकर कोर्स किया था. आज उस बेचारे को खाने तक के लाले पड़ चुके हैं…. मीडिया उसके खिलाफ बोलती है जो गलत होता है पर इन मीडिया शिक्षा संस्थानों के बारे में कौन बोलेगा जो लोगों के भविष्य को बिगाड़ रहे हैं… मैं अकेला नहीं हूं जो ये कहता हूं… जिसने भी प्राइवेट संस्थानों से कोर्स किया है उनमें से हर दूसरा व्यक्ति संस्थानों को कोसता है… मेरा मीडिया से अनुरोध है कि इनके खिलाफ भी ज़रूरी कदम उठाने चाहिए।
-सुनील कुमार
09899345464












kuljeet singh
February 27, 2010 at 3:47 am
Belive in your self no one can do wrong with you if you are inocent