कर्नाटक के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र मेहता ने पिछले महीने हुबली से खुद का हिंदी साप्ताहिक अखबार ‘अपना अंदाज’ लांच किया है। सुरेंद्र मेहता पत्रकारिता में वर्ष 1986 में आए और वे राजस्थान पत्रिका के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे।
पहली खबर, पानीपत के एडीटर सुनीत निगम ने विराट वैभव, दिल्ली में बतौर एडीटर ज्वाइन किया है। विराट वैभव, दिल्ली के एक्जीक्यूटिव एडीटर वीएन झा ने इस्तीफा दे दिया है।
संजय सिंह ने दैनिक जागरण, जम्मू से इस्तीफा देकर दैनिक भास्कर, लुधियाना में सीनियर सब एडीटर पद पर ज्वाइऩ किया है।
इसी तरह मनोज कुमार ने अजीत समाचार, लुधियाना से छोड़कर दैनिक भास्कर, लुधियाना के साथ हो लिए हैं।
भारत भूषण ने दैनिक जागरण, यमुना नगर से इस्तीफा देकर नए लांच होने वाले सांध्य दैनिक अभी अभी के यमुना नगर ब्यूरो चीफ के रूप में ज्वाइन किया है।











