हिंदुस्तान, बरेली से दो विकेट गिरने की खबर है. सिटी डेस्क इंचार्ज के रूप में कार्यरत कापी एडिटर निशांत कुमार ने आज इस्तीफा देकर आई-नेक्स्ट, बरेली ज्वाइन कर लिया. हिंदुस्तान के ही कापी एडिटर शाश्वत मिश्रा के बारे में सूचना है कि उन्होंने स्कालरशिप मिलने के कारण फिलहाल पत्रकारिता छोड़ने का इरादा कर लिया है.
इस बीच, आई-नेक्स्ट, बरेली में संपादकीय प्रभारी के रूप में मुसाहिद रफत खान का नाम फाइनल कर दिया गया है. वे डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में ज्वाइन कर चुके हैं. इस महीने के अंतिम सप्ताह तक आई-नेक्स्ट के बरेली के बाजार में आ जाने की संभावना है. इंटरव्यू के बाद अब नियुक्तियों का दौर शुरू हो चुका है. कई लोगों के आई-नेक्स्ट, बरेली ज्वाइन करने की सूचना है.











