प्रदीप झा गुजरात संदेश में : राघवेंद्र का नाम प्रिंटलाइन से हटा : दैनिक भास्कर में कुछ संपादकों के बदले जाने की सूचना है. पता चला है कि दैनिक भास्कर, शिमला के संपादक मुकेश माथुर को डीबी स्टार, इंदौर का संपादक बनाया जा रहा है. डीबी स्टार, इंदौर में संपादक का पद बहुत दिनों से खाली था. मुकेश माथुर की जगह शिमला दैनिक भास्कर, श्रीगंगानगर के संपादक कीर्ति राणा को भेजा जा रहा है.
कीर्ति राणा की जगह श्रीगंगानगर में सुधीर मिश्रा को भेजा जाना पहले ही तय हो चुका है. सुधीर दैनिक हिंदुस्तान, लखनऊ से इस्तीफा देकर भास्कर संग आए हैं. इन तबादलों के बारे में अभी आधिकारिक रूप से कोई मेल जारी नहीं किया गया है लेकिन यह माना जा रहा है कि ये बदलाव लगभग तय हैं और जल्द ही इस बारे में सभी को आफिसियली सूचित कर दिया जाएगा.
मेल के जरिए मिली एक सूचना के मुताबिक नई दुनिया के पूर्व जीएम कारपोरेट प्रदीप झा ने गुजरात संदेश, अहमदाबाद में स्टेट हेड के तौर पर ज्वाइन किया है. इस खबर की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है.
एक अन्य खबर के मुताबिक अवधेश बजाज के पीपुल्स समाचार ज्वाइन करने के बाद मची हलचल के बीच अब पीपुल्स समाचार, भोपाल में प्रिंटलाइन से संपादक के रूप में राघवेंद्र सिंह का नाम जाना बंद हो गया है. ओमप्रकाश सिंह के इस्तीफे के बाद आरई राघवेंद्र का नाम एडिटर के रूप में प्रिंटलाइन में जा रहा था. फिलहाल अभी संपादक के रूप में किसी का नाम नहीं दिया जा रहा है. चर्चा है कि अवधेश बजाज या फिर अजीत सिंह का नाम प्रिंटलाइन में जा सकता है.












happy singh
March 7, 2010 at 10:35 pm
hello,ur done brillent job for employees of print media,,but u just give me the updates of launching the jammu edition,,i think divya bhaskar launch jammu edition….if i am right …….and right down with full information thanks
champak lal mathur
March 5, 2010 at 9:21 am
ranchi ke bare main kuch bataya jaye