भोपाल में पत्रिका की धमाकेदार लांचिंग करने वाली टीम के मुखिया संपादक भुवनेश जैन और समाचार संपादक दिनेश रामावत इस बात का श्रेय ले सकते हैं कि उन्होंने भोपाल में दैनिक भास्कर को काफी चिंता में डाल दिया है, जो इन लोगों की प्राथमिक सफलता मानी जाएगी। पत्रिका के जवाब में अगले ही दिन मार्केट में 16 रंगीन पन्नों का टैबलायड डीबी स्टार लांच करने वाले दैनिक भास्कर प्रबंधन को अपने इस टैबलायड की शक्ल सूरत भा नहीं रही है।
सूत्र बताते हैं कि डीबी स्टार उस स्तर का प्रोडक्ट नहीं बन पाया, जो पत्रिका से मुकाबला कर सके। इसीलिए नई रणनीति बनाने और नए विजन से काम करने के लिए भास्कर प्रबंधन ने अपने संकटमोचकों ग्रुप एडीटर श्रवण गर्ग और राजस्थान हेड कल्पेश याज्ञनिक को भोपाल बुला लिया है। ये लोग अब अपने प्रोडक्ट को स्तरीय बनाने के लिए मशक्कत करेंगे।











