दैनिक भास्कर ने दो महीने के अंदर अपने हिंदी के बिजनेस अखबार बिजनेस भास्कर के 12 संस्करण लांच कर डाले। 12वां संस्करण पिछले दिनों दिल्ली का लांच किया गया। यह अखबार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा के मार्केट में पहले ही आ चुका है। अखबार के प्रबंधन का दावा है कि इन राज्यों में दो महीने के अंदर बिजनेस भास्कर सबसे बड़ा बिजनेस अखबार बन चुका है। इस अखबार के संपादक यतीश राजावत हैं। अखबार का पहला संस्करण 27 जून 2008 को भोपाल में लांच किया गया था। अब दिल्ली संस्करण लांच किए जाने के बाद यह अखबार छह राज्यों में 12 जगहों से प्रकाशित होने वाला हो चुका है।
प्रभात खबर, कोलकाता से दो विकेट गिरने की खबर है।
दैनिक जागरण छोड़कर दो माह पूर्व बतौर सिटी चीफ प्रभात खबर ज्वाइन करने वाले विनय मिश्र ने फिर पलटी मार दी है। वे नये बांग्ला चैनल चैनल 10 के पाले में चले गए हैं।
चार साल से बतौर सब एडीटर कार्य कर रहे सुशील मिश्र ने भी प्रभात खबर को टाटा बाय बाय बोल दिया है। ये भी चैनल 10 के साथ हो लिए हैं।
इन दोनों को नई पारी के लिए शुभकामनाएं।











