Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पानी कैसे बचाएं, शराब संग भांग खिलाएं

होली बीते कई दिन हो गए लेकिन होली की खुमारी कई लोगों की उतरी नहीं है. होली के दिन हर शहर के और हर तरह के लोग अपने-अपने तरीके से अपनी भड़ास निकालते हैं. आनलाइन युग आ जाने के कारण अपनी क्रिएटिविटी को लोग ब्लागों-पोर्टलों पर भी प्रकाशित कर देते हैं ताकि दुनिया के और लोग भी उसे निहार सकें. छत्तीसगढ़ के रायपुर में होली के दिन हर साल कई पेजों वाला अखबार नानसेंस टाइम्स प्रकाशित किया जाता है. इसमें राजनीति, मीडिया, उद्यम, प्रशासन आदि से जुड़े लोगों की जमकर होलियानी खिल्ली उड़ाई जाती है.

होली बीते कई दिन हो गए लेकिन होली की खुमारी कई लोगों की उतरी नहीं है. होली के दिन हर शहर के और हर तरह के लोग अपने-अपने तरीके से अपनी भड़ास निकालते हैं. आनलाइन युग आ जाने के कारण अपनी क्रिएटिविटी को लोग ब्लागों-पोर्टलों पर भी प्रकाशित कर देते हैं ताकि दुनिया के और लोग भी उसे निहार सकें. छत्तीसगढ़ के रायपुर में होली के दिन हर साल कई पेजों वाला अखबार नानसेंस टाइम्स प्रकाशित किया जाता है. इसमें राजनीति, मीडिया, उद्यम, प्रशासन आदि से जुड़े लोगों की जमकर होलियानी खिल्ली उड़ाई जाती है.

इस अखबार को आप आनलाइन भी पढ़ सकते हैं. इसे नानसेंस टाइम्स नामक एक ब्लाग पर डाल दिया गया है. नानसेंस टाइम्स ब्लाग पर नानसेंस टाइम्स अखबार के बारे में जो कुछ बताया गया है, वो इस प्रकार है- ”पूरे ब्रम्हांड का एक अनोखा सालाना अखबार जिसे होली के अवसर पर प्रकाशित किया जाता है, रायपुर प्रेस क्लब में प्रदेश के मूर्धन्य लोग जिसे विमोचित करने को लालायित रहते है, पेंशन भोगी पत्रकारों की इस भंगीली प्रस्तुति में सच्चाई के रंग के साथ टुच्चई का रंग होता है जिसे पढ़ कर मस्ती भी मौकापरस्त हो जाती है, सही मायने में यह एक आइना है. Nonsense Times के संपादक मंडल का सेन्स कुछ ऐसा होता है कि इसकी प्रति पढ़ने के लिए लोगों में होड़ लगी रहती है. सभी पन्नों को पढ़ने के लिए ब्लाग पर जाएं और अखबार की तस्वीर पर क्लिक करें. हालांकि ब्लाग पर कई पन्ने नहीं डाले गए हैं, जो अपने आप में रहस्य है. संभवतः जिन पन्नों का मैटर सार्वजनिक रूप से पठन-पाठन के लिए उपयुक्त नहीं होगा, उन्हें ब्लाग पर अपलोड नहीं किया गया होगा. जितने पन्ने ब्लाग पर पब्लिश किए गए हैं, उसे आप चाहें तो यहां भी क्लिक कर सकते हैं.

पेज एक

पेज दो

पेज पांच

पेज छह

पेज सात

पेज नौ

पेज दस

इसी तरह होली के मौके पर न्यूज 24 चैनल पर नेताओं आदि पर काव्यमय पंक्तियां बनाकर जोगीरा का प्रसारण किया गया. माधव और विकास की जोड़ी द्वारा रचित इस जोगीरा सचित्र गान करने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं- जोगीरा

जो लोग बनारस में रहते हैं या रहे हैं, उन्हें पता होगा कि होली के मौके पर एक पुस्तिका का प्रकाशन किया जाता है जिसमें नेताओं, अफसरों, मीडिया… सभी क्षेत्र के प्रमुख लोगों को जमकर गरियाया गया होता है. वो पत्रिका ऐसी नहीं है कि उसे यहां प्रकाशित किया जाए, सो आप सभी अपने-अपने संपर्कों से जुगाड़ करके इस पत्रिका को मंगा सकते हैं. पत्रिका का मूल्य भी विचित्र होता है जिसे हर कोई दे सकता है…. 🙂

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...