Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

दो किताबों का विमोचन, युवाओं पर पोर्टल लांच

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में बुधवार की शाम जययुवा डाट काम नामक पोर्टल की लांचिंग की गई। इस मौके पर स्‍टोरी राइटर और दैनिक जागरण के पत्रकार सौरभ एन शर्मा की दो किताबों ‘हमसफर और दाना’, ‘द टेबलेट’ का विमोचन भी किया गया। चूंकि यह कार्यक्रम युवाओं के लिए था लिहाजा एक संगोष्‍ठी का आयोजन भी किया गया। विषय था ‘युवा भविष्‍य की चुनौतियां और उनका निवारण’। मेरठ के जिलाधिकारी भुवनेश कुमार ने मां सरस्‍वती के समक्ष दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्‍होंने जययुवा डाट काम की लांचिंग की।

जिलाधिकारी ने जय युवा डाट काम के उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की कामना की। विवि के उर्दू विभाग के अध्‍यक्ष डाक्‍टर असलम जमशेदपुरी ने सौरभ एन शर्मा की दोनों किताबों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सौरभ एन शर्मा ने पोर्टल की खूबियों और विशेषताओं के बारे में बताया। उन्‍होंने कहा कि यह पोर्टल युवावर्ग को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है। इस पोर्टल्‍ पर उन्‍हें करियर, शिक्षा, संस्‍कार से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। इस पर यूथ टैलेंट को भी प्रमोट किया जाएगा। संगोष्‍ठी को

ब्‍लासम्‍स पब्लिक स्‍कूल के चेयरमैन सरदार अविनाश सिंह अलग, डाक्‍टर असलम जमशेदपुरी, एमएस वर्मा, आईएएस टिप्‍स एकेडमी के चेयरमेन टीएस छपराना ने भी संबोधित किया। इस मौके पर एलटीआर कालेज के चेयरमैन प्रतीक गुप्‍ता, ज्ञानभारती के वैभव गुप्‍ता, डा‍टविज के विशाल गुप्‍ता, नेहा कनौजिया, विक्रांत, पूनम, मोंटहाई स्‍कूल के चेयरमैन अनिल तोमर, सुशील पूनिया, रेनू शर्मा आदि मौजूद रहे।

जय युवा डाट काम पोर्टल पर जाने के लिए क्लिक करें- युवाओं का पोर्टल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. deepak Agrawal, ht, Agra

    March 13, 2010 at 9:59 am

    सौरभ ji bdhai ho bdhai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...