लखनऊ : संयुक्त राष्ट्र के फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन टोबैको कण्ट्रोल (एफसीटीसी) का चतुर्थ सम्मेलन 14 से 21 मार्च 2010 के बीच जेनेवा (स्विटजरलैंड) में आयोजित किया गया है. इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर शुक्ल सागर अपनी रिपोर्ट ‘स्मोक अलार्म: पफिंग सिगरेट एंड फ्युलिंग टेरर’ जारी करेंगे. यह रिपोर्ट भारत-नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, चीन की खुली सीमा पर चल रही तस्करी की गतिविधियों का खुलासा करती है.
स्विटजरलैंड की प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्था फ्रेमवर्क कनवेंशन एलायंस (एफसीए) एवं हेल्थ ब्रिज ने एक अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप के लिए लखनऊ में दैनिक हिंदुस्तान के विशेष संवाददाता दयाशंकर शुक्ल सागर का चयन किया था. दयाशंकर ने अपनी रिपोर्ट एफसीए को सौंप दी है. एफसीए की तरफ से अंतरराष्ट्रीय फैलोशिप पाने वाले दयाशंकर हिन्दी के पहले पत्रकार हैं. देश के विभिन्न प्रतिष्ठित अख़बारों में काम कर चुके दयाशंकर को उनकी खबर ‘इस आतंकवादी की खता क्या है’ के लिये पिछले साल ‘कुलिशचंद्र इंटरनेशनल अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस इन प्रिंट जर्नलिज्म 2008’ से सम्मानित किया जा चुका है.












ARVIND, AMETHI, UP
March 13, 2010 at 11:14 pm
sagar bhai,
badhai ho.