Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

कार्टूनिस्ट इरफान को ‘काका हाथरसी सम्मान’

[caption id="attachment_17097" align="alignleft" width="71"]इरफानइरफान[/caption]कार्टूनिस्ट इरफ़ान को हिंदी अकादमी ने वर्ष 2008-09 के लिए काका हाथरसी सम्मान देने की घोषणा की है. नवभारत टाइम्स, इकोनॉमिक टाइम्स, फाइनेंशियल एक्सप्रेस, एशिएन ऐज के स्टाफ कार्टूनिस्ट रह चुके इरफ़ान दुनिया की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन के लिए अपनी सेवाएं दे चुके हैं. टाइम के चीफ कार्टूनिस्ट रैनन आर ल्यूरी अपने कार्टून न्यूज़ में प्रकाशित इरफ़ान के कार्टून की दिल खोल कर तारीफ कर चुके हैं. फार इस्टर्न इकोनॉमिक रिव्यू ऑफ हांगकांग में प्रकाशित होने के साथ इरफ़ान एशिया के श्रेष्ठ कार्टूनिस्ट के तौर पर जापान फाउंडेशन के न्योते पर 2005 में टोक्यो का दौरा कर चुके हैं.

इरफान

इरफान

कार्टूनिस्ट इरफ़ान को हिंदी अकादमी ने वर्ष 2008-09 के लिए काका हाथरसी सम्मान देने की घोषणा की है. नवभारत टाइम्स, इकोनॉमिक टाइम्स, फाइनेंशियल एक्सप्रेस, एशिएन ऐज के स्टाफ कार्टूनिस्ट रह चुके इरफ़ान दुनिया की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन के लिए अपनी सेवाएं दे चुके हैं. टाइम के चीफ कार्टूनिस्ट रैनन आर ल्यूरी अपने कार्टून न्यूज़ में प्रकाशित इरफ़ान के कार्टून की दिल खोल कर तारीफ कर चुके हैं. फार इस्टर्न इकोनॉमिक रिव्यू ऑफ हांगकांग में प्रकाशित होने के साथ इरफ़ान एशिया के श्रेष्ठ कार्टूनिस्ट के तौर पर जापान फाउंडेशन के न्योते पर 2005 में टोक्यो का दौरा कर चुके हैं.

2007 में भारत के चीफ जस्टिस का कार्टून बनाने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने इरफ़ान को चार महीने की सज़ा सुनाई थी. फिलहाल जनसत्ता में ‘दरअसल के नाम से’ और नागपुर के ‘लोकमत समाचार’ में दैनिक कार्टून छप रहे हैं. हिंदी अकादमी पुरस्कार 23 मार्च को दिल्ली के श्रीराम सेंटर सभागार में समारोह में दिए जाएंगे. बांग्ला की प्रसिद्ध साहित्यकार महाश्वेता देवी ये पुरस्कार देंगी. हिंदी अकादमी का सर्वोच्च पुरस्कार शलाका सम्मान वरिष्ठ कवि केदारनाथ सिंह को दिया जाएगा.

अकादमी के कुछ अन्य पुरस्कार विजेता इस प्रकार हैं- विशिष्ट योगदान सम्मान…मुज़ीब रिज़वी, काव्य सम्मान…कन्हैया लाल नंदन, गद्य विद्या सम्मान…सुधीश पचौरी, नाटक सम्मान…असगर वज़ाहत, बाल साहित्य सम्मान…रेखा जैन, ज्ञान प्रौद्योगिकी सम्मान…बालेंदु दाधीच। साहित्यकार सम्मान पाने वाले ग्यारह विशिष्टजन… पुरुषोत्तम अग्रवाल, कृष्ण कुमार, गगन गिल, पंकज सिंह, द्रोणवीर कोहली, पंकज सिंह, अब्दुल बिस्मिल्लाह, लीलाधर मंडलोई, बनवारी (पत्रकारिता), इंद्रनाथ चौधुरी, रामेश्वर प्रेम और सुरेश सलिल।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Suneil Soni, Nagpur

    March 14, 2010 at 6:36 am

    Irfan bhai aapko dher sari badhai aur shubhkamnayein..

    Suneil Soni
    Nagpur

  2. anis

    March 19, 2010 at 7:37 am

    Irfan ka irfan buland ho

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...