Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कोई न्यूज चैनल ऐसा भी कर सकता है!

कोई न्यूज चैनल ऐसा भी कर सकता है, इसकी कल्पना आपने भी नहीं की होगी. सोवियत संघ जब टूट-फूट कर बंटा तो उसमें से जॉर्जिया नामक एक देश भी पैदा हुआ. इस देश में एक टीवी चैनल पर ये झूठी खबर चला दी गई कि रूस ने जॉर्जिया की राजधानी पर हमला कर दिया है और देश के राष्ट्रपति की मौत हो गई है. इस खबर के प्रसारित होते ही अफरातफरी मच गई.

कोई न्यूज चैनल ऐसा भी कर सकता है, इसकी कल्पना आपने भी नहीं की होगी. सोवियत संघ जब टूट-फूट कर बंटा तो उसमें से जॉर्जिया नामक एक देश भी पैदा हुआ. इस देश में एक टीवी चैनल पर ये झूठी खबर चला दी गई कि रूस ने जॉर्जिया की राजधानी पर हमला कर दिया है और देश के राष्ट्रपति की मौत हो गई है. इस खबर के प्रसारित होते ही अफरातफरी मच गई.

झूठी रिपोर्ट प्रसारित करने वाले चैनल का नाम है ‘इमेडी नेटवर्क’. इस चैनल का कहना है कि उन्होंने ये रिपोर्ट ये दर्शाने के लिए प्रसारित की कि अचानक यदि ऐसी परिस्थिति आती है तो उस समय क्या स्थिति पनप सकती है. हालांकि चैनल के मालिक जॉर्ज अर्वेलेड्ज़ ने झूठी रिपोर्ट प्रसारित करने के लिए माफी मांग ली है और इस कारण हुई असुविधा पर खेद प्रकट किया है.

रिपोर्ट से दहशत फेलने का कारण ये था कि इसने लोगों के मन में डेढ़ साल पहले रूस और जॉर्जिया के बीच हुई लड़ाई की काली यादें ताजा कर दीं. डेढ़ साल पहले रूसी टैंक जॉर्जिया की राजधानी के 45 किमी दूर तक पहुंच गए थे. इमेदी टीवी ने अपनी रिपोर्ट में उसी समय की तस्वीरें दिखाईं और साथ ही ये भी दिखाया कि कैसे राष्ट्रपति मिखाइल साकाश्विली की हत्या के बाद विपक्षी नेताओं ने सत्ता हाथ मे ले ली है. रिपोर्ट में विपक्ष के कुछ ऐसे नेताओं को दिखाया गया जिन्होंने हाल ही में रूस की यात्रा की थी और मॉस्को में रूसी प्रधानमंत्री व्लादीमिर पुतिन से मिले थे.

खबर देखने या इसकी जानकारी मिलने के बाद घबराए लोगों ने मोबाइल फोन पर आपस में संपर्क करना शुरू कर दिया और सड़कों पर निकल पड़े. अफरातफरी थमने और स्थिति स्पष्ट होने के बाद चैनल ने हालांकि माफी मांग ली मगर इसके बावजूद गुस्साए पत्रकारों और आम लोगों ने टीवी चैनल के दफ्तर के बाहर जमा होकर विरोध जताया. जॉर्जिया के एक विपक्षी राजनेता ने इस टीवी रिपोर्ट को ‘घिनौना’ बताया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. harish singh

    March 15, 2010 at 3:32 am

    sharm to bech khayee hai

  2. anis

    March 15, 2010 at 6:35 am

    hum bhi to esa hi karte hai to hame sharm kaisi yani hamare cxhanels par bhi to aisi dhdhle baji hoti hai

  3. kamal.kashyap

    March 20, 2010 at 9:56 pm

    sabka yahi hall hai bhai. channal koi bi ho. desi ya videsi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...