टीवी और टीआरपी (31 अगस्त से 6 सितंबर 2008)
इस हफ्ते नीचे और ऊपर वाले न्यूज चैनलों की चांदी रही। बीच वाले बेचारे बन गए। टाप थ्री और बाटम थ्री के चैनलों को छोड़ बीच के सभी चैनलों ने घाटा झेला है। तगड़ी सेहत बनाई है आज तक ने। यह पिछले हफ्ते 17.5 पर था तो इस हफ्ते 1.5 की बढ़ोतरी कर 18.9 पर पहुंचा है। इसने नंबर वन की अपनी कुर्सी थोड़ी और ऊंची कर ली है। नंबर दो इंडिया टीवी अब 16.7 से बढ़ 17.5 पर पहुंच गया है। नंबर थ्री स्टार न्यूज सबसे कम केवल .2 अंक ही बढ़ सका है। अब वह 16.2 से 16.4 पर पहुंचा है। नंबर चार जी न्यूज, नंबर पांच आईबीएन7, नंबर छह एनडीटीवी इंडिया, नंबर सात न्यूज24, नंबर आठ समय, इन ने इस हफ्ते आंसू बहाए हैं।
इन सभी की हालत पतली हुई है। ये सभी थोड़े बहुत पिटे हैं। पर जो सबसे निचले पायदान पर हैं वे आगे जाने के लिए तत्पर दिख रहे हैं। ये थोड़ा बहुत बढ़े हैं। दसवें, ग्यारहवें और बारहवें नंबर के न्यूज चैनल डीडी न्यूज, लाइव इंडिया और इंडिया न्यूज ने टीआरपी में .2 से लेकर .8 तक की वृद्धि हासिल की है जो इनके लिए एक सकारात्मक संदेश है और बीच वाले चैनलों के लिए खतरे की घंटी है।
नीचे की टेबल के आधार पर आप चैनलों की टीआरपी के आधार पर रेटिंग जान सकते हैं-
|
चैनल
|
पिछले चार हफ्ते
|
पिछला हफ्ता
|
इस हफ्ते
|
नफा-नुकसान
|
| 1- आज तक |
18.0
|
17.5
|
18.9
|
1.4
|
| 2- इंडिया टीवी |
17.1
|
16.7
|
17.5
|
0.7
|
| 3- स्टार न्यूज |
16.2
|
16.2
|
16.4
|
0.3
|
| 4- जी न्यूज |
10.4
|
11.0
|
10.4
|
-0.6
|
| 5- आईबीएन7 |
8.4
|
8.7
|
8.1
|
-0.6
|
| 6- एनडीटीवी इंडिया |
7.7
|
7.6
|
6.7
|
-0.9
|
| 7- न्यूज24 |
5.6
|
5.9
|
5.1
|
-0.7
|
| 8- समय |
5.0
|
5.5
|
4.5
|
-1.0
|
| 9- तेज |
4.1
|
4.0
|
3.7
|
-0.2
|
| 10- डीडी न्यूज |
3.3
|
2.9
|
3.5
|
0.7
|
| 11- लाइव इंडिया |
3.1
|
2.7
|
3.5
|
0.8
|
| 12- इंडिया न्यूज |
1.3
|
1.5
|
1.6
|
0.2
|











