
नई टिहरी में पिछले दिनों प्रेस क्लब की नई कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अपने संबोधन में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लीलाधर जगूड़ी ने कहा कि भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने लिए देश के हर नागरिक को आगे आना होगा, तभी हमारी राष्टभाषा व संस्कृति को बचाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि संपूर्ण राष्ट को एक सूत्र में पिरोने का काम हमारी राष्टभाषा हिंदी कर रही है किंतु हमारी राष्टभाषा पर कुछ बाहरी भाषाओं का दबाव बढ़ता जा रहा है. इससे आने वाले समय में हमारी भाषा सीमित हो सकती है. उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को राष्टभाषा हिंदी का प्रयोग करना चाहिए.
विशिष्ट अतिथि पेयजल सलाहकार समिति के अध्यक्ष बृजभूषण गैरोला ने कहा कि पत्रकार की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह लेखन के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों को भी समझे. इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष राकेश सेमवाल, चंबा ब्लाक के स्वर्ण सिंह रावत, भाजपा के अध्यक्ष विनोद सुयाल, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, देवेंद्र दुमोगा, निवर्तमान अध्यक्ष विक्रम बिष्ट, पूर्व महासचिव जयप्रकाश पाण्डेय व शिवानंद पाण्डेय ने भी सभा को संबोधित किया.
प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार रमेश कुडियाल अध्यक्ष चुने गए. उपाध्यक्ष सुरेंद्र कंडारी, महामंत्री राजीव नेगी, सहसचिव जगत तोपवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश रतूडी व संप्रेक्षक जोत सिंह बगियाल बनाए गए. कार्यकारिणी सदस्य हेतु अब्बल चंद रमोला, राजेश डयूडी व तेजराम सेमवाल निर्वाचित घोषित हुए. नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुडियाल ने कहा कि प्रेस क्लब को रचनात्मक गतिविधियों को केंद्र बनाया जाएगा. इसके लिए सभी पत्रकार साथियों का सहयोग लिया जाएगा. शपथ समारोह के अवसर पर कलाकार रवि गुसाईं और पदम गुसाईं ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी. इस मौके पर पंचम बिष्ट, रागिनी भटट, विनोद रतूडी, सुशील बहुगुणा, रजनी सजवाण, मुरारीलाल खंडवाल, राकेश राणा, विद्या नेगी व पत्रकार महिपाल नेगी, शशिभूषण भटट, रमेश लेखवार, विजय दास, शैलेंद्र भटट, धर्म सिंह रावत, विजय गुसाईं, अरविंद नौटियाल, जगत सागर, मुकेश पंवार और केदार बिष्ट मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन धूम सिंह जखेडी ने किया.











