
आशीष
विकास संवाद मीडिया फैलोशिप के तहत् मध्यप्रदेश में पत्रकारिता से जुड़े पत्रकारों को विकास के मुद्दे पर लेखन व शोध के लिए प्रति वर्ष चयन किया जाता है।
वर्ष 2010 के लिए मनीषा पांडेय को सुरक्षित प्रसव एवं मातृत्व, आशीष महर्षि को विस्थापन एवं बच्चों के अधिकारों का हनन, रफी मोहम्मद शेख को स्कूली शिक्षा से बाहर बच्चे, अनिल चैधरी को शहरी गरीबी का उपेक्षित चेहरा, शिवकरण सिंह को शिक्षा का अधिकारः चुनौती भरी राह, सीजी अखिला को देखरेख एवं संरक्षण की जरूरतमंद बच्चे, नुपूर दीक्षित को शिक्षा व्यवस्था में दंड और उसके व्यापक प्रभाव, और श्रद्धा मंडलोई को स्वास्थ्य का अधिकार और सामुदायिक निगरानी विषय पर फेलोशिप दी गई है। वरिष्ठ पत्रकारों की एक स्वतंत्र चयन समिति ने इन पत्रकारों का चयन किया है। यह जानकारी मीडिया फेलोशिप के समन्वयक सचिन जैन ने दी।












veejay
March 17, 2010 at 5:24 pm
sabhi sathiyon ko badhai…mudday aur vishay bhale hi puranain hon lekin enmain kam karnain ki abhi bahut gunjaish hai…good luck…
veejay C.
amarpal singh verma
March 27, 2010 at 8:43 am
aap sabko bahut-bahut badhai………