लखनऊ में नई दुनिया की तरफ से आज शाम गोमती किनारे संगीत संध्या का आयोजन किया गया है. इसमें मशहूर गायिका शुभा मुदगल अपनी स्वर लहरियां बिखेरेंगी. लखनऊ में इस संगीत संध्या का आयोजन नई दुनिया अखबार समूह ने उत्तर प्रदेश में अपने साप्ताहिक पत्र और पत्रिका संडे नई दुनिया की एक वर्ष से भी ज्यादा की सफलता को रेखांकित करने के लिए किया है.
गंगा-यमुना के संगम इलाहाबाद में पली बढ़ी शुभा मुदगल नर्मदा किनारे की मालवी संस्कृति के संगीत सिरमौर कुमार गंधर्व की शास्त्रीय संगीत की परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं. शास्त्रीय संगीत में आधुनिक युवा पीढ़ी की रुची के हिसाब से रवानगी लाने वाली शुभा मुदगल के गीत और गायन को हर उम्र के लोग दिलचस्पी से सुनते हैं. संगीत संध्या में उप्र के राज्यपाल बीएल जोशी मुख्य अतिथि होंगे और कई मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, वरिष्ठ अधिकारियों समेत मीडिया, संस्कृति और सामाजिक जीवन की मशहूर हस्तियां इसमें शिरकत करेंगी.












RAJNAISH PANDEY {BALLIA}
March 20, 2010 at 9:11 am
bhram aaj toot raha hai ,kai baar ye bat sun ne aa jaya karti thi ki loktantra ke chauyhe sthambh ki neew dagmga gayi mai pahle to sansay tha par bharm aaj toot raha hai,samaj me me aane wali samasyao sakhaye isi karan was itni prabal hoti chali ja rahi hai kyuki aaj partakarita ki jameen garib bastiya na ho kar Taj hotel ho gayi hai aur patrakarita ki baithke ki samajik muddu se hatkar sangit aur vilasta ki or mud gayi hai…………RAJNAISH PANDEY {BALLIA}
anil pande
March 21, 2010 at 6:26 am
मिरसियों और भांडों से और क्या उम्मीद करेंगे?
समस्याओं से कराहते देश मे संगीत संध्या और नेता-अफसर संगम कराकर मालिकों को खुश करेंगे.