
जबलपुर में स्वर्गीय अरुण शुक्ल स्मृति पत्रकारिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन पिछले दिनों किया गया. इसमें मुख्य रूप से भारत के सालीसिटर जनरल विवेक तन्खा शामिल हुए. इस मौके पर श्री तन्खा ने कहा कि पत्रकार समाज का दिशा निर्देशक होता है, और इन पत्रकारों पर समाज के प्रति एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है.
अरुण शुक्ल स्मृति पत्रकारिता एवं सम्मान समारोह में पत्रकारिता में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पत्रकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इसमे दैनिक भास्कर के महेंद्र दुबे, नई दुनिया के रविन्द्र दुबे, सहारा समय मध्यप्रदेश के जीतेन्द्र रिछारिया को शॉल, श्रीफल और अभिनन्दन पत्र देकर पुरस्कृत किया गया वहीं वरिष्ठ पत्रकार निर्मल नारद को भी सम्मानित किया गया. स्वर्गीय श्री शुक्ल के जन्म और निर्वाण दिवस पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस सम्मारोह में महापौर प्रभात साहू, डीआईजी मधुकुमार विशेष रूप से उपस्थित थे. समारोह में टेलीफोन डायरेक्टरी “अरुणोदय-2010” का विमोचन किया गया. इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे.












pramod
March 22, 2010 at 7:48 am
ये सम्मान पत्रकारों को है या अखबार को
ashutosh malhottra
March 22, 2010 at 2:18 pm
ये सम्मान पत्रकारों को है या अखबार को
sajjan mishra
March 23, 2010 at 6:53 pm
kya hai yaar patrakarita .iinam pane ke liye bhi jugad , naukri ke liye jugad , by line story ke liye bhi jugad , jugad hib patrakarita ban gaya hai.