खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार आईबी रस्तोगी ने ‘उत्तरांचल दीप’, हल्द्वानी से इस्तीफा देकर बरेली से शुरू हुए एक अखबार ‘खुसरो मेल’ के साथ नई पारी शुरू की है. ‘खुसरो मेल’ के मालिक शेर अली जाफरी हैं. आईबी रस्तोगी अमर उजाला, बरेली के न्यूज एडिटर रह चुके हैं. वे दैनिक भास्कर, भोपाल में एक्जीक्यूटिव एडिटर भी थे. बाद में उन्हें दैनिक भास्कर, ग्वालियर व दैनिक भास्कर, उदयपुर का रेजीडेंट एडिटर बनाया गया था. बाद में खराब स्वास्थ्य की वजह से काफी दिन तक वे पत्रकारिता से दूर रहे.
भड़ास4मीडिया को मिली सूचना के अनुसार आनंद पांडेय के इस्तीफा देने के बाद नई दुनिया, जबलपुर का आरई विभूति शर्मा को बनाया गया है. वे नई दुनिया, इंदौर में कार्यरत थे. विभूति ने जबलपुर में नई दुनिया के आरई के रूप में काम संभाल लिया है.
एक अन्य जानकारी के अनुसार राज एक्सप्रेस, भोपाल के लेआउट सेक्शन में कार्यरत रुपेश इस्तीफा देकर लोकमत अखबार के गोवा एडिशन के साथ जुड़ने जा रहे हैं.












ashutosh anat
March 21, 2010 at 10:53 am
congratualations, i hope you will find a new way of journalism.
ashutosh anat. prabhat khabar, patna
9234568601
Rajiv Kumar Dhiraj
March 22, 2010 at 7:55 am
Naiy Karyabhar grahan karney per hardik shubhkamnaiy.
Rajiv Dhiraj
er.devendra
May 13, 2010 at 7:19 pm
dear yaswantji;agar B.TECH;MBA;L.LB.;PGJMC;wala agar patrkarita ke liye anubhaw heen hai to koun se maanak hai gm banane ke mujhe batayen mai unhe bhi poora karne ki koshish karunga;diwali jyda mana lene se yeh sidh nhi hota ki patakhe bhi aapne jyda phode hai,kunware ka majak yeh kah kar udana ki tumhe parwarik jewan ka kya anubhaw hai, ho sakta hai usne aapse jyada suhagraat manayi ho, thanks for comments