कथाकार नवनीत मिश्र को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग की भारतेंदु हरिश्चंद पुरस्कार योजना में वाचन कला पर उनकी पुस्तक ‘वाणी-आकाशवाणी’ के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया है। नवनीत मिश्र के अब तक पांच कहानी संग्रह और एक नाटक प्रकाशित हो चुके हैं। उनके दो कहानी संग्रहों को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा पुरस्कृत किया गया है।
1983 में ‘सारिका’ कथा पत्रिका द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्व-भाषा कहानी प्रतियोगिता में उनकी कहानी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ था। लगभग सैंतीस वर्षों तक आकाशवाणी में उदघोषक और समाचार वाचक के तौर पर कार्य करने वाले नवनीत अब अवकाश प्राप्त करने के बाद आकाशवाणी लखनऊ के समाचार एकांश में सलाहकार के रूप में संबद्ध हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी 29 मार्च को नवनीत को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगीं। नवनीत मिश्र से 09450000094 पर संपर्क किया जा सकता है।












arun dogra reetu
March 24, 2010 at 5:07 pm
कथाकार नवनीत मिश्र को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग की भारतेंदु हरिश्चंद पुरस्कार योजना में वाचन कला पर उनकी पुस्तक ‘वाणी-आकाशवाणी’ के लिए प्रथम पुरस्कार दिए जाने पर हार्दिक शुभ कामनाएं
हिमाचल साहित्यकार सहकार सभा उन्हें बधाई देती है और इस उपल्रिब्ध पर गर्व महसूस करती है। अरुण डोगरा रीतू प्रदेश महासचिव मोबाइल 9857217200
Naveen Pandey
March 25, 2010 at 1:38 pm
Meri anant shubhkamnaye..