पहले जमशेदपुर की बारी, 25 मार्च को होगा प्रकाशन : आई नेक्स्ट ब्रांड युवाओं के बीच लोकप्रिय अखबार बना, इसके 76 प्रतिशत पाठक 15 से 39 की उम्र के- संजय गुप्ता : मार्केटर्स को अपकमिंग मेट्रोज के पोटेंशियल मार्केट को टैप करने का मौका देता है आई नेक्स्ट – शैलेश गुप्ता : जमशेदपुर में प्रकाशन से पहले ही मास मल्टीमीडिया कैंपेनिंग के कारण आई नेक्स्ट लोगों में चर्चित हुआ- आलोक सांवल : चार राज्यों के नौ शहरों में सफल प्रकाशन के बाद अब आई नेक्स्ट बहुत जल्द तीन और शहरों जमशेदपुर, बरेली और गोरखपुर से प्रकाशित होने जा रहा है.
युवा दिलों की धड़कन बन चुका कॉम्पैक्ट साइज बाईलिंगुअल दैनिक समाचार पत्र आई नेक्स्ट मात्र तीन वर्षों के भीतर 20 लाख से अधिक पाठकों का भरोसा बन चुका है. जमशेदपुर से इसका प्रकाशन 25 मार्च 2010 को होने जा रहा है. दैनिक जागरण के प्रकाशक जागरण प्रकाशन लिमिटेड का दैनिक कॉम्पैक्ट साइज समाचार पत्र आई नेक्स्ट उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड के कानपुर, लखनऊ, मेरठ, आगरा, बाराणसी, इलाहाबाद, पटना, रांची और देहरादून से पहले से ही प्रकाशित हो रहा है. आई नेक्स्ट की शुरुआत पाठकों को केवल समाचार उपलब्ध कराने के लिए ही नहीं की गई, बल्कि आई नेक्स्ट उन मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाता है जिन्हें ब्रॉडशीट समाचार पत्र कई बार अमूमन नहीं छूते. पाठकों की जरूरतों को देखते हुए आई नेक्स्ट समाचारों को अपने खास अंदाज में प्रस्तुत करता है. आई नेक्स्ट का कंटेंट युवा वर्ग (18 से 35 एज ग्रुप) को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाता है. युवाओं के मुद्दों को इतनी तरजीह देने के पीछे मंशा है कि आज की पीढ़ी खुद की पहचान आई नेक्स्ट के रूप में करे.
जमशेदपुर आई नेक्स्ट का 10वां संस्करण होगा. जमशेदपुर झारखंड के सबसे अधिक शहरी आबादी वाले शहरों में से एक है. यहां की आबादी 2001 की जनगणना के मुताबिक 11 लाख है. इस शहर की एक खास बात यह भी है कि यह भारत का पूर्णत: सुनियोजित औद्योगिक शहर है. इस शहर को स्टील सिटी और ‘टाटानगर’ के नाम से भी जाना जाता है. खासतौर से बिहार और झारखंड में शिक्षा के केंद्र के रूप में भी मशहूर जमशेदपुर की साक्षरता दर भी काफी अधिक है. इस शहर में युवाओं के महत्व और उनकी उपस्थिति को देखते हुए आई नेक्स्ट ने यहां अपना एक नया संस्करण प्रकाशित करने का फैसला लिया है.

संजय गुप्ता
जागरण प्रकाशन लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुख्य संपादक संजय गुप्ता कहते हैं, ‘आज आई नेक्स्ट कानपुर, लखनऊ, मेरठ, आगरा, इलाहाबाद, वाराणसी, देहरादून, पटना, रांची में युवाओं के बीच लोकप्रिय समाचार पत्र बन गया है. आई नेक्स्ट की इसी लोकप्रियता ने हमें जमशेदपुर, बरेली और गोरखपुर में प्रकाशन के लिए प्रोत्साहित किया.’ वे आगे कहते हैं, ‘आईआरएस 2009 राउंड 2′ के मुताबिक आठ शहरों में (रांची एडिशन की रिपोर्ट अभी बाकी है) आई नेक्स्ट के 19.57 लाख पाठक हैं. इनमें 76 प्रतिशत पाठक 15 से 39 की उम्र के हैं.’ वे बताते हैं, ‘यह ब्रांड की अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. यह उस विजन की भी सफलता है जिसके तहत एक खास समूह के पाठक को केंद्रित कर इसे तैयार किया गया और जो सफल भी रहा. अभी कई संस्करण आने हैं और पूरे देश में लोग आई नेक्स्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.’
आई नेक्स्ट शहर से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों को प्रमुखता से अपने पाठकों तक पहुंचाता है. यह पाठकों से जुड़े मुद्दों को उठाता है. इसके कंटेंट में समाचार, जीवन शैली, फैशन, मनोरंजन, व्यापार, शिक्षा एवं रोजगार और खेल को प्रमुखता के साथ शामिल किया गया है. आईनेक्स्ट के सम्पादकीय पेज का कलेवर भी खास है. इसका शीर्षक ‘आई शेयर’ जीवन के फलसफों से काफी जुड़ा होता है, जबकि उसका ‘खूब कही’ कॉलम सामयिक और ज्वलंत विषयों पर व्यंग्य कर रहा होता है.
जागरण प्रकाशन के निदेशक शैलेश गुप्ता बताते हैं, ‘आई नेक्स्ट उन पाठकों खासकर युवाओं तक पहुंचता है जो किसी भी कंज्यूमर इकॉनमी के प्राथमिक लक्ष्य होते हैं. आई नेक्स्ट अपने एडीशंस की सिटीज में मार्केटर्स को अपकमिंग मेट्रोज के ऐसे पोटेंशियल को टैप करने का मौका देता है जो अभी तक अनटैप्ड हैं.’
आई नेक्स्ट के समाचारों के बेहतरीन सलेक्शन के बारे में आई नेक्स्ट के संपादक और प्रोजेक्ट हेड

आलोक सांवल












sameer
March 24, 2010 at 6:39 am
main ek baar alok ji se mila hoon,wo waakai me brilient mind hain.gussa to chiraag lekar bhi dhoondho to bhi nahi milega….
anup
March 24, 2010 at 8:30 am
CONGRATULATIONS…………………….! Alok jee, Aapne Hamesa jo kiya wo accha hi hua hai.
suresh kaushal
March 24, 2010 at 1:45 pm
thoda sa dhyan lucknow unit ke mathadheeshon par bhi diya jaye to theek hoga. khaskar rajeev par.
arun dogra reetu
March 24, 2010 at 5:02 pm
आई नेक्स्ट वास्तव में भारत वर्ष के लोगों की आई बनता जा रहा है ।
नौ प्रमुख शहरों के बाद तीन ओर प्रकाशन आरंभ करने के लिए सारी टीम को बधाई
और भगवान से कामना कि आई नेक्स्ट दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति करता जाए तथा देश के सभी प्रमुख शहरों के युवाओं के दिलों की धडकन बने।
एक बार फिर से साधुवाद
ashish goswami
March 25, 2010 at 10:07 am
MP mai kab tak launh ho reha hai