Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जमशेदपुर में छपने-बंटने लगा आई-नेक्स्ट

स्टील सिटी जमशेदपुर में आई नेक्स्ट लांच हो गया. आई नेक्स्ट का यह 10वां संस्करण है. झारखंड जागरण समूह के महाप्रबंधक एएन सिंह, आई नेक्स्ट की एसोसिएट एडिटर शर्मिष्ठा शर्मा, ब्रांड हेड अरोजित विश्वास व एडिटोरियल हेड नरेंद्र नाथ ने पूरी टीम के साथ हवन पूजन कर एडीशन की विधिवत शुरुआत की. इस मौके पर दैनिक जागरण के महाप्रबंधक, सेल्स डॉ रामज्ञा तिवारी, वरीय प्रबंधक जमशेदपुर मनोज गुप्ता, समाचार संपादक जितेंद्र शुक्ला, विज्ञापन प्रबंधक राकेश कुमार, वरीय सेल्स प्रबंधक रांची विनय वर्मा, राजेश रंजन सेल्स प्रबंधक जमशेदपुर, संजय जैन अकाउंट्स, राजकुमार एग्जीक्यूटिव ब्रांड डेवलपमेंट, समाचार पत्र वितरक सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे. अंत में जमशेदपुर के डीसी रवीन्द्र कुमार अग्रवाल और एसएसपी नवीन कुमार सिंह ने बटन दबाकर प्रिंटिग की विधिवत शुरुआत की.

जमशेदपुर में आई-नेक्स्ट की लांचिंग के मौके पर भेजे अपने संदेश में जागरण प्रकाशन के सीएमडी महेंद्र मोहन गुप्त ने कहा कि आई नेक्स्ट अरबन डेवलपमेंट और युवाओं की बदली सोच का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में भी इसकी सक्सेस स्टोरी जारी रहेगी. जागरण समूह के बिहार और झारखंड डायरेक्टर सुनील गुप्ता ने कहा कि सिर्फ दस सालों में बिहार-झारखंड के पाठकों ने दैनिक जागरण को नंबर 1 पर पहुंचा दिया. आई नेक्स्ट भी ऐसे ही युवा सोच के प्रगतिशील रीडर्स के बीच अपना दिली रिश्ता कायम रखेगा. आई नेक्स्ट के प्रोजेक्ट हेड और एडिटर आलोक सांवल ने कहा कि आई नेक्स्ट अपने समाचारों की विविधता और प्रभावशाली स्वरूप के चलते अन्य दैनिक समाचार पत्रों की तुलना में जमशेदपुर के पाठकों को कहीं ज्यादा आकर्षित करेगा. इस सिटी के कास्मो पर्सोना के लिए आई नेक्स्ट एक कंप्लीट डोज होगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Brajesh Kumar

    March 26, 2010 at 12:19 pm

    Good Coverage.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...