Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

‘ब्लू फिल्म’ बना ब्लैकमेल करता पत्रकार अरेस्ट

बीमा करने के बहाने व्यवसायी को फ्लैट पर बुलाकर वहां सेक्स वर्कर के साथ उसकी ब्लू फिल्म बना डाली। बाद में उसकी सीडी बनाकर न्यूज चैनल पर दिखाने की धमकी देकर व्यापारी से दस लाख रुपए की मांग की। ऐसी करतूत को अंजाम देने वाले पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम संजीव शर्मा है। उसके कब्जे से पुलिस ने दो परिचय पत्र, खुफिया कैमरे, व्यवसायी की सीडी व चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उसने मोबाइल में व्यवसायी की गतिविधियां रिकार्ड कर रखी थीं। संजीव लुधियाना का रहने वाला है। वहां एक साप्ताहिक अखबार व पत्रिका के लिए काम करता है। 

बीमा करने के बहाने व्यवसायी को फ्लैट पर बुलाकर वहां सेक्स वर्कर के साथ उसकी ब्लू फिल्म बना डाली। बाद में उसकी सीडी बनाकर न्यूज चैनल पर दिखाने की धमकी देकर व्यापारी से दस लाख रुपए की मांग की। ऐसी करतूत को अंजाम देने वाले पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम संजीव शर्मा है। उसके कब्जे से पुलिस ने दो परिचय पत्र, खुफिया कैमरे, व्यवसायी की सीडी व चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उसने मोबाइल में व्यवसायी की गतिविधियां रिकार्ड कर रखी थीं। संजीव लुधियाना का रहने वाला है। वहां एक साप्ताहिक अखबार व पत्रिका के लिए काम करता है। 

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त एचजीएस धालीवाल के अनुसार, फरीदाबाद निवासी प्रापर्टी डीलर राजेंद्र सिंह खटाना के पास एक युवती का फोन आया। युवती ने खुद को एलआईसी एजेंट बताकर बीमा पॉलिसी के संबंध में बातचीत की। कुछ दिन बाद दोनों में बातचीत होने लगी। 12 मार्च को युवती ने व्यवसायी को कालकाजी स्थित फ्लैट पर बुलाया और वहां दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 20 मार्च को व्यवसायी के पास एक युवक का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को चैनल का पत्रकार बताया। उसने व्यवसायी से एलआईसी एजेंट युवती व उसके शारीरिक संबंध बनाने की फिल्म उतारने के बारे में बताया। फिल्म को चैनल पर दिखाने की धमकी देकर व्यापारी से दस लाख रुपये मांगे।

सीडी की एक कॉपी व्यवसायी की पत्नी को भी भेजने की धमकी दी। 21 मार्च को फोन करने वाला सफदरजंग फ्लाईओवर के पास व्यवसायी से मिला और मामला आठ लाख में निपटाने की बात कही। व्यवसायी ने युवक को तीस हजार रुपये भी दिए। पत्रकार ने अपना परिचय संजीव शर्मा के रूप में दिया। उसने शेष रकम बृहस्पतिवार की सुबह इंडिया हैबिटेट सेंटर पर देने की बात कही। उपायुक्त के अनुसार, व्यवसायी ने इस बाबत लोधी कॉलोनी थाने में शिकायत की। एसएचओ राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सादे कपड़ों में तैनात पुलिस व्यवसायी से पैसों से भरा ब्रीफकेस पकड़ते हुए एक युवक को दबोच लिया। उसने बताया कि साजिश नीरज अग्रवाल के साथ मिलकर रची थी। नीरज ने व्यवसायी से छह लाख रुपये ले रखे थे, जिसे वह वापस नहीं देना चाहता था। इसके बाद आवाज बदलने वाली चाइनीज मोबाइल से संजीव ने लड़की की आवाज में व्यवसायी से बात की। बाद में सेक्स वर्कर का सहारा लेकर उसकी फिल्म बनाई। पुलिस सेक्स वर्कर की तलाश कर रही है। साभार : दैनिक जागरण
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. spagrawal rnc

    April 11, 2010 at 8:16 am

    its a very bold step taken by the businessman.
    It is eye awakening.

  2. ANIL

    April 10, 2010 at 9:51 am

    are yeh chirkut kahan ka rahne wala hai, yeh toh bata do. saath me ye b batana k pahle isne kahan-kahan pr kaam kiya h

  3. Ravinder Chauhan Dainik Bhaskar Yamuna Nagar

    March 28, 2010 at 12:24 pm

    farji Patarkaro sh bachna chahie.iske liye sarkar ko kuch niyam jaroor banane chahien.

    Ravinder chouhan Bainik Bhaskar Yamuna Nagar Haryana

  4. satish sehwag

    March 30, 2010 at 2:04 pm

    it is matter of great shame rather spoiling the image of media .
    time has come immenent media persons should regulate code of conduct for new journalists (ii) criminal backgrounds people should not be permitted to work in media (iii) registration for jounalist at dist/state/national level should be starts immediately by press council of india before govt. act on media

  5. DINESH SHARMA

    March 30, 2010 at 2:44 pm

    This Is A Serious Matter. Govt. And Press Council Of India Should Take Action Against These Kind Of Culprits And Also Frame Rule & Regulations. These Kind Of Culprits (Black Sheep’s) In Journalism Tarnish The Respect Of Media In Our Society. I Agree With Mr. Satish Sehwag Registration For Journalist At Stat/Dist/Sub Division And national level should be Necessary
    DINESH SHARMA MANDI (HIMACHAL PRADESH)[/b][/i]

  6. ranesh rana, president press Club Baddi ( HP)

    April 12, 2010 at 6:03 am

    blackmailer journalisto par 420 k mamla darj hona chahiye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...