Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नभाटा, मुंबई को नया एडिटर मिला

बचपन में पत्रकार बने, जवानी में फौजी हुए, लौटे तो टीओआई में सेक्युरिटी आफिसर बने, वहां से नभाटा में ट्रांसफर हुआ, फिर स्पोर्ट्स हेड बने, अब संपादक हो गए हैं सुंदर चंद्र ठाकुर : नवभारत टाइम्स, मुंबई के रेजीडेंट एडिटर शचींद्र त्रिपाठी बीते साल दिसंबर महीने में रिटायर हो गए लेकिन प्रबंधन ने उन्हें एक साल का एक्सटेंशन देकर रख लिया.

बचपन में पत्रकार बने, जवानी में फौजी हुए, लौटे तो टीओआई में सेक्युरिटी आफिसर बने, वहां से नभाटा में ट्रांसफर हुआ, फिर स्पोर्ट्स हेड बने, अब संपादक हो गए हैं सुंदर चंद्र ठाकुर : नवभारत टाइम्स, मुंबई के रेजीडेंट एडिटर शचींद्र त्रिपाठी बीते साल दिसंबर महीने में रिटायर हो गए लेकिन प्रबंधन ने उन्हें एक साल का एक्सटेंशन देकर रख लिया.

कुछ हफ्ते पहले नवभारत टाइम्स, दिल्ली के स्पोर्ट्स हेड सुंदर चंद्र ठाकुर को एडिटर डिजीगनेट पद देकर नभाटा, मुंबई भेजा गया. माना जा रहा है कि इस साल दिसंबर में नभाटा, मुंबई से कार्यमुक्त होने वाले शचींद्र त्रिपाठी के बाद फुलफ्लेज्ड एडिटर के रूप में सुंदर चंद्र ठाकुर काम संभाल लेंगे. सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से कम उम्र में ही पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले सुंदर चंद्र बाद में फौज में भर्ती हो गए. सोमालिया में शांति सेना के हिस्से रहे.

कई वर्षों तक फौज में रहने के बाद सुंदर चंद्र जब वापस लौटे तो पहला प्यार पत्रकारिता को भूल न सके थे. वे टाइम्स आफ इंडिया के सेक्युरिटी आफिसर बनकर नौकरी करने लगे. साथ ही हिंदुस्तान, नभाटा, सहारा समेत कई अखबारों में फ्रीलांस पत्रकार के बतौर लेख वगैरह भी लिखने लगे. पंकज बिष्ट की ‘समयांतर’ मैग्जीन समेत कई साहित्यिक पत्रिकाओं में भी प्रकाशित होने लगे. सुंदर चंद्र की लिखने-पढ़ने की प्रतिभा को देखकर मधुसूदन आनंद ने उनका इंटर डिपार्टमेंट ट्रांसफर कराकर संपादकीय में ले आए. मौका मिलने के बाद सुंदर चंद्र अपनी प्रतिभा व मेहनत के बल पर तरक्की पाते रहे और स्पोर्ट्स हेड बना दिए गए. अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देकर मुंबई भेज दिया गया है.

बताया जा रहा है कि मुंबई पहुंचने के बाद सुंदर चंद्र ठाकुर ने कई नए प्रयोग शुरू किए हैं. इनमें एक प्रयोग उत्तराखंड, बिहार-यूपी, राजस्थान आदि से मुंबई आकर बस गए लोगों को उनकी बोली में उनकी माटी की संवेदना को पहुंचाने का है. कुमाऊंनी में अशोक पांडेय का लिखा स्तंभ छपा तो भोजपुरी में लिखा अनिल यादव का कालम छपा. आने वाले दिनों में राजस्थानी में संजय व्यास का कालम नभाटा, मुंबई में छपेगा. कोशिश यह है कि अपने प्रदेशों से उखड़कर मुंबई बसे लोगों को अपनी मिट्टी व भाषा की असली खुशबू नभाटा के जरिए मिल सके.   

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shailesh

    March 28, 2010 at 7:14 pm

    sunder chand thakur ji ko bahut bahut badhaiyan…

  2. shailesh

    March 28, 2010 at 7:17 pm

    kya khoobsoorta proyaog hai sunder chand thakur ka…

  3. Haresh Kumar

    March 30, 2010 at 6:45 am

    अगर दिल में लगन हो और आप मेहनत कर सकते हों , तो रास्ता मिलते देर नहीं लगती। संदर चंद्र के जज्बे को शत् शत् नमन।

  4. pankaj dubey

    November 20, 2010 at 4:44 pm

    sir aap ke bare me pad kr yeh malum pad gya ki ek patrkar ko kabhi niras nhi hona chiye bas use apne vichar aur lekhni ko talvar ki trh hamesa chok karte rahna chahiye ..yeh sir mai es liye kh rha hoo ki mai ek patrakar hoo ek mahanubhav ka interview karne gya to vo mahnubhav mujhe bole ki patrakar ko pilao jo man me aaye vo likhao mujhe bada bura laga mai ne turant unhe javab diya manyver yeh patrakar pilane va likhane vala nhi hai galt baat ka muh todne vala hai aur mai aapka interview nhhi karunga aap ko jo khana hai complen ker digiyega ….bas sir aap ke bare me pad ker mujhe badi takt mili hai ……..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...