दैनिक जागरण, बरेली के सिटी डेस्क पर कार्यरत प्रदीप तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नई पारी बरेली में ही अमर उजाला के साथ सीनियर सब एडिटर के रूप में शुरू की है. प्रदीप डेस्क व रिपोर्टिंग, दोनों की टीम के हिस्से बनाए गए हैं.
अमर उजाला, हल्द्वानी से सीनियर सब एडिटर चंद्रशेखर जोशी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नई पारी दैनिक जागरण, हल्द्वानी के साथ शुरू की है. पता चला है कि चंद्रशेखर अमर उजाला में अपने संपादकीय प्रभारी आलोक शुक्ला से बेहद नाराज होकर संस्थान छोड़ गए. जाते-जाते संपादकीय प्रभारी पर लिखित में कई तरह के आरोप लगा गए जिसको लेकर आफिस में कई दिनों तक सरगर्मी रही. इससे पहले नसीम ने अमर उजाला, हल्द्वानी को बाय-बाय बोला था.












rajesh
March 28, 2010 at 7:21 pm
bahut achha kiya brother, julm kabhi nahi sahna. tumame talent hai to kahi bhi tarakki milegi.
gaurav dixit
March 28, 2010 at 8:05 pm
good luck pradeep