Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बरेली से भी शुरू हो गया आई नेक्स्ट

बिंदास बरेली में सोमवार से बाइलिंगुअल यूथफुल न्यूज पेपर की लांचिंग हो गई. आई नेक्स्ट के तीन साल से अधिक के सफर में यह शहर 11वां मुकाम बन गया। बरेली जागरण के मुख्य महाप्रबंधक और स्थानीय संपादक चंद्रकांत त्रिपाठी और आई नेक्स्ट के प्रोजेक्ट हेड व संपादक आलोक सांवल, महाप्रबन्धक अजय मिश्र, एसोसिएट एडिटर शर्मिष्ठा शर्मा, न्यूज एडीटर राजीव ओझा, कंटेंट हेड दिनेश श्रीनेत तथा जागरण व आई नेक्स्ट टीम के सभी सदस्यों ने हवन पूजन कर एडीशन की विधिवत शुरुआत की।

बिंदास बरेली में सोमवार से बाइलिंगुअल यूथफुल न्यूज पेपर की लांचिंग हो गई. आई नेक्स्ट के तीन साल से अधिक के सफर में यह शहर 11वां मुकाम बन गया। बरेली जागरण के मुख्य महाप्रबंधक और स्थानीय संपादक चंद्रकांत त्रिपाठी और आई नेक्स्ट के प्रोजेक्ट हेड व संपादक आलोक सांवल, महाप्रबन्धक अजय मिश्र, एसोसिएट एडिटर शर्मिष्ठा शर्मा, न्यूज एडीटर राजीव ओझा, कंटेंट हेड दिनेश श्रीनेत तथा जागरण व आई नेक्स्ट टीम के सभी सदस्यों ने हवन पूजन कर एडीशन की विधिवत शुरुआत की।

इस मौके पर आई नेक्स्ट बरेली संस्करण के हेड मुशाहिद एम. खान, आई नेक्स्ट के प्रिन्टर पब्लिशर योगेश चंद्र, दैनिक जागरण के क्षेत्रिय प्रबन्धक प्रसार अनिरुध त्यागी, प्रसार प्रबन्धक पराग शर्मा समेत दैनिक जागरण तथा आई नेक्स्ट टीम के तमाम मेंबर उपस्थित थे। इस न्यूज पेपर की लांचिंग के मौके पर हवन-पूजन कर एडीशन की विधिवत शुरुआत की गई। चार राज्यों के 11 शहरों में सफल प्रकाशन के बाद अब आई नेक्स्ट बहुत जल्द गोरखपुर से भी प्रकाशित होने जा रहा है। नेक्स्ट मात्र तीन वर्षो के भीतर 20 लाख से अधिक पाठकों का भरोसा जीत चुका है।

जागरण प्रकाशन लिमिटेड का दैनिक कॉम्पैक्ट साइज न्यूज पेपर आई नेक्स्ट उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड के अलावा कानपुर, लखनऊ, मेरठ, आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद, देहरादून, पटना, रांची और जमशेदपुर जनपदों से पहले से ही प्रकाशित हो रहा है। इस मौके पर जागरण प्रकाशन के सीएमडी महेंद्र मोहन गुप्त ने कहा कि आई नेक्स्ट अरबन डेवलपमेंट और युवाओं की बदली सोच का प्रतीक है। विश्वास है कि बरेली में भी इसकी सक्सेस स्टोरी जारी रहेगी।

जागरण प्रकाशन लिमिटेड के सीईओ और संपादक संजय गुप्त कहते हैं, आज आई नेक्स्ट युवाओं के बीच लोकप्रिय समाचारपत्र बन गया है। आई नेक्स्ट की इसी लोकप्रियता ने हमें बरेली में भी प्रकाशन के लिए प्रोत्साहित किया। जागरण समूह के डायरेक्टर संदीप गुप्त ने कहा कि बरेली के रीडर्स ने दैनिक जागरण को पहले दिन से अपना स्नेह दिया है और वह आज भी बरकरार है। आई नेक्स्ट भी ऐसे ही युवा सोच के प्रगतिशील रीडर्स के बीच अपना दिली रिश्ता कायम रखेगा। आई नेक्स्ट के प्रोजेक्ट हेड और एडिटर आलोक सांवल ने कहा आई नेक्स्ट अपने समाचारों की विविधता और प्रभावशाली स्वरूप के चलते अन्य दैनिक समाचार पत्रों की तुलना में बरेली के पाठकों को कहीं ज्यादा आकर्षित करेगा। इस सिटी के कास्मो पर्सोना के लिए आई नेक्स्ट एक कंप्लीट डोज होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...