गिरिराज शर्मा को पत्रिका, भोपाल का स्थानीय संपादक बनाया गया है। वे इससे पहले राजस्थान पत्रिका, उदयपुर में इसी पद पर थे। पत्रिका, भोपाल के समाचार संपादक दिनेश रामावत का तबादला कर पहले उन्हें जयपुर मुख्यालय बुलाया गया। बाद में उन्हें उनके गृह जनपद जोधपुर के राजस्थान पत्रिका के संस्करण का प्रभार सौंप दिया गया।
वेस्ट यूपी की खबरों पर आधारित साप्ताहिक पत्रिका जागता शहर का पहला अंक 14 सितंबर को मार्केट में आ गया। आगरा से प्रकाशित आफ बीट मीडिया पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड की इस मैग्जीन के प्रबंध संपादक अमी आधार ‘निडर’, कार्यकारी संपादक जेपी त्रिपाठी और संपादक अनिल शुक्ल हैं।
रत्नाकर दीक्षित अब दैनिक जागरण, चंदौली के ब्यूरो चीफ बने
दैनिक जागरण, वाराणसी के पत्रकार रत्नाकर दीक्षित का तबादला दैनिक जागरण के चंदौली ब्यूरो में कर दिया गया है। वे यहां बतौर ब्यूरो चीफ काम देखेंगे।











