पत्रकारों व गैर-पत्रकार कर्मचारियों के वेतन संबंधी मामलों के लिए गठित वेजबोर्ड में हो रहे विलंब के खिलाफ मंगलवार की दोपहर दिल्ली के श्रमशक्ति भवन पर एक रैली होगी। यह जानकारी एआईएनईएफ के महासचिव व एंडियन एक्सप्रेस एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष मदन तलवार ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि इस रैली में दिल्ली यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (डीयूजे) की भी भागीदारी होगी।
डीयूजे के अध्यक्ष एसके पांडे ने कहा कि इस साझा रैली के जरिए वेज बोर्ड में हो रही देरी के विरोध में पत्रकार और गैर-पत्रकार कर्मचारी अपनी आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2008 से शुरू मंदी व वेजबोर्ड के गठन के बाद से अखबारों में जिनकी नौकरियां गई उनका राष्ट्रीय पंजीकरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब अखबार और विजुअल समेत मीडिया का बड़ा विस्तार दिखता है इस लिहाज से वर्किंग जर्नलिस्ट्स एक्ट में संशोधन जरूरी है, तभी आगामी कल की पत्रकारिता को संरक्षण मिल सकेगा।












sunil
April 5, 2010 at 5:15 pm
jजनाब …….अब समय आ गया है की कांट्रेक्ट पर काम कर रहे साथियों को भी वेज बोर्ड में लाने की मांग की जाये तभी हम सभी मजबूत हो सकें गे …वर्ना वेज बोर्ड बीते दिनों की बात बन कर रह जाये गा ..