Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राज एक्सप्रेस, ग्वालियर के पाले में पांच लोग आए

राज एक्सप्रेस, ग्वालियर में दैनिक भास्कर से आए न्यूज एडिटर कौशल मुदगल ने अपनी टीम बनानी शुरू कर दी है. पिछले कुछ दिनों में दैनिक आदित्याज एवं दैनिक स्वदेश से चार नए लोगों ने राज एक्सप्रेस के साथ नई पारी शुरू कर दी है. दैनिक भास्कर से आए कौशल मुदगल के अलावा पिछले सात दिन में राज एक्सप्रेस में अब तक पांच नए लोगों ने ज्वाइन किया है.

राज एक्सप्रेस, ग्वालियर में दैनिक भास्कर से आए न्यूज एडिटर कौशल मुदगल ने अपनी टीम बनानी शुरू कर दी है. पिछले कुछ दिनों में दैनिक आदित्याज एवं दैनिक स्वदेश से चार नए लोगों ने राज एक्सप्रेस के साथ नई पारी शुरू कर दी है. दैनिक भास्कर से आए कौशल मुदगल के अलावा पिछले सात दिन में राज एक्सप्रेस में अब तक पांच नए लोगों ने ज्वाइन किया है.

बताया जाता है कि इन सभी को राज एक्सप्रेस में लाने का श्रेय राज एक्सप्रेस, इंदौर के स्थानीय संपादक रवीन्द्र जैन को जाता है. फिलहाल राज एक्सप्रेस प्रबंधन ने रवीन्द्र जैन को ग्वालियर के संपादकीय विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है. ग्वालियर के दैनिक आदित्याज के चीफ सिटी रिपोर्टर अरविन्द श्रीवास्तव ने राज एक्सप्रेस में सिटी चीफ के रूप में ज्वाइन किया है.

आदित्याज से ही रिपोटर अनूप भार्गव व आलोक श्रीवास्तव ने भी राज एक्सप्रेस का दामन थाम लिया है. दैनिक स्वदेश से आनंद पाठक ने राज एक्सप्रेस में सिटी रिपोर्टर के रूप में ज्वाइन किया है. राज एक्सप्रेस में उन्हें धर्मिक बीट का प्रभारी बनाया गया है. ऐसे समय में जब कि ग्वालियर में दैनिक पत्रिका का प्रकाशन प्रारंभ होने वाला है, इन पांच लोगों के आने के बाद ग्वालियर में राज एक्सप्रेस के पास अच्छी टीम बन गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sanjeev mehra patrika guna

    April 11, 2010 at 3:45 pm

    hi….
    koushal….
    lambe arse baad tumhara naam padha
    nai joining par tumhe meri taraf se badhai

    sanjeev mehra
    guna patrika
    9691835168

  2. ashish'patrika' gwalior

    April 14, 2010 at 2:33 pm

    my no. 9300521060. is tarah ke news milte rahne chahiye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...