Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

विश्वनाथ व आनंद की रिपोर्ट बेहतरीन

[caption id="attachment_17289" align="alignleft" width="69"]विश्वनाथविश्वनाथ[/caption]ग्रामीण पत्रकारिता को बढ़ावा देने वाले ‘ग्राम गदर पुरस्कार’ के लिए चयनित : कंज्यूमर यूनिटी एंड ट्रस्ट सोसायटी (कट्स) संस्था की ओर से राजस्थान के पत्रकारों को हर साल दिए जाने वाले ‘ग्राम गदर पत्रकारिता पुरस्कार’ की घोषणा कर दी गई है. ग्रामीण पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए ये पत्रकार हर साल 13 अप्रैल के दिन घोषित किए जाते हैं.

विश्वनाथ

विश्वनाथ

ग्रामीण पत्रकारिता को बढ़ावा देने वाले ‘ग्राम गदर पुरस्कार’ के लिए चयनित : कंज्यूमर यूनिटी एंड ट्रस्ट सोसायटी (कट्स) संस्था की ओर से राजस्थान के पत्रकारों को हर साल दिए जाने वाले ‘ग्राम गदर पत्रकारिता पुरस्कार’ की घोषणा कर दी गई है. ग्रामीण पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए ये पत्रकार हर साल 13 अप्रैल के दिन घोषित किए जाते हैं.

ये पुरस्कार उन श्रेष्ठ पत्रकारों को दिए जाते हैं जिन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मामलों को असरदार तरीके से उठाया है. ये पत्रकार चाहे स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता करते हों या फिर किसी समाचार पत्र से जुड़े हुए हो सकते हैं. प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2009 में उल्लेखनीय पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों से तीन विषयों पर प्रविष्टियां आमंत्रित की गईं थीं.

इस वर्ष के तीन चयनित विषय क्रमशः ‘गांवों में जल संरक्षण व प्रबंधन’, सुशासन एवं जवाबदेहिता’ और ‘जलवायु परिवर्तन एवं प्रभाव’ रखे गए थे. प्राप्त प्रविष्टियों में से श्रेष्ठ चयन के लिए एक निर्णायक मंडल का गठन किया गया जिन्होंने आम सहमति से श्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन किया. निर्णायक मंडल द्वारा वर्ष 2009 के चयनित विषयों के अंतर्गत गांवों में ‘जल संरक्षण व प्रबंधन’ विषय में राजस्थान पत्रिका, चुरू से नियमित संवाददाता विश्वनाथ सैनी तथा ‘सुशासन एवं जवाबदेहिता’ विषय में नई दुनिया समाचार पत्र के प्रमुख संवाददाता आनंद चौधरी को पुरस्कार के लिए चुना गया है.

‘जलवायु परिवर्तन एवं प्रभाव’ विषय में कोई भी स्तरीय प्रविष्टि प्राप्त नहीं होने के कारण किसी को भी पुरस्कार हेतु चयनित नहीं किया जा सका. ग्राम गदर ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार के अंतर्गत चुने गए पत्रकारों को तीन हजार रुपए का नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sachin yadav

    April 14, 2010 at 1:05 pm

    dono saathiyo ko bahut bahut badhai

  2. s shukla

    April 15, 2010 at 3:32 pm

    UP ke gramin patrkaro ko bhi mauka dena chahiye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...