‘लहरें’ नाम से देश का पहला 24×7 बालीवुड न्यूज चैनल जल्द ही लांच होने वाला है। चैनल का मुख्यालय मुंबई में है और इसे हेड कर रहे हैं पत्रकार सयदैन जैदी। वे इससे पहले इंडिया टीवी में महाराष्ट्र ब्यूरो के चीफ थे। उससे भी पहले सहारा टीवी में थे। जैदी ने लहरें के चैनल हेड का पद संभाल लिया है। उन्होंने बताया कि बालीवुड प्रेमियों को लहरें के रूप में नायाब चैनल का तोहफा अक्टूबर लास्ट तक मिलेगा। तैयारियां जोरों पर है। टीम दिन-रात काम में जुटी है।
लहरें का दिल्ली में ब्यूरो आफिस खोला गया है। इसके चीफ हैं विजय पाल सिंह। वे इंडिया टीवी, सहारा टीवी और ईटीवी में काम कर चुके हैं।
लहरें को लांच कर रही कंपनी लहरें इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड एएमसी से मान्यता प्राप्त है। इस कंपनी के फाउंडर और एमडी हैं मृत्युंजय पांडेय। एएमसी टीवी9 नेटवर्क से जुड़ी कंपनी है जिसकी लहरें में 60 प्रतिशत भागीदारी है।
कहने को तो लहरें 24×7 सैटेलाइट चैनल होने वाला है लेकिन बालीवुड से लहरें का नाता 1987 यानि भारत में सैटेलाइट युग से पहले का है। उस समय फिल्मी खबरों और गासिप के लिए लहरें ही दर्शकों का एकमात्र जरिया हुआ करता था। लहरें की ताकत है उसका बालीवुड का सबसे पुराना आरकाइव जो शायद ही किसी के पास मौजूद हो।
इस नए चैनल और इसकी नई टीम को भड़ास4मीडिया की तरफ से शुभकामनाएं।











