Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला बरेली से दो टूटे, कानपुर में दो जुड़े

अमर उजाला हल्द्वानी व गोरखपुर से भी एक-एक गए : हृदयेश दीक्षित के राज एक्सप्रेस से इस्तीफा देने की चर्चा : अमर उजाला, बरेली से दो विकेट गिरने की खबर है. खान. एफ रहमान और राहुल सक्सेना ने इस्तीफा दे दिया है. ये दोनों बरेली से शुरू हो रहे नए अखबार खुसरो मेल के हिस्से बन गए हैं. बताया जा रहा है कि इन दोनों ने अमर उजाला, बरेली आफिस के बदले माहौल से दुखी होकर इस्तीफा दे दिया. सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में जलालत झेल रहे कुछ और लोग भी इस्तीफा दे सकते हैं. राहुल व रहमान दोनों ही रिपोर्टिंग टीम में थे.

अमर उजाला हल्द्वानी व गोरखपुर से भी एक-एक गए : हृदयेश दीक्षित के राज एक्सप्रेस से इस्तीफा देने की चर्चा : अमर उजाला, बरेली से दो विकेट गिरने की खबर है. खान. एफ रहमान और राहुल सक्सेना ने इस्तीफा दे दिया है. ये दोनों बरेली से शुरू हो रहे नए अखबार खुसरो मेल के हिस्से बन गए हैं. बताया जा रहा है कि इन दोनों ने अमर उजाला, बरेली आफिस के बदले माहौल से दुखी होकर इस्तीफा दे दिया. सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में जलालत झेल रहे कुछ और लोग भी इस्तीफा दे सकते हैं. राहुल व रहमान दोनों ही रिपोर्टिंग टीम में थे.

अमर उजाला, हल्द्वानी और गोरखपुर से भी एक-एक लोगों के इस्तीफा देने की सूचना है. अमर उजाला, गोरखपुर के सीनियर सब एडिटर अमित गुप्ता ने इस्तीफा देकर नई पारी की शुरुआत हिंदुस्तान, बरेली के साथ की है. अमित अमर उजाला में रिपोर्टिंग टीम में थे. अमर उजाला, हल्द्वानी से रघुवीर चौहान ने इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले मो.नसीम और चंद्रशेखर जोशी भी इस्तीफा दे चुके हैं. रघुवीर हल्द्वानी में ही दैनिक जागरण से जुड़ गए हैं.

अमर उजाला, कानपुर के साथ कई लोगों ने नई पारी शुरू की है. कानपुर में हिंदुस्तान अखबार से इस्तीफा देकर वैभव शर्मा ने अमर उजाला ज्वाइन किया है. तहलका के पुलिन त्रिपाठी भी अमर उजाला, कानपुर से जुड़ गए हैं.

राज एक्सप्रेस के ग्रुप एडिटर हृदयेश दीक्षित के बारे में सूचना मिली है कि उन्होंने इस्तीफे का नोटिस प्रबंधन को भेज दिया है. फिलहाल वे नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों प्रबंधन ने संपादकीय सत्ता में बदलाव करते हुए हृदयेश की जगह रवींद्र जैन को कमान सौंप दी. हृदयेश के बारे में बताया जाता है कि उनका राज एक्सप्रेस के मालिक अरूण शहलोत से काफी अच्छे संबंध हैं इसलिए उनका इस्तीफा मंजूर हो जाएगा, इसमें संदेह है. इस्तीफे के बारे में जब वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश दीक्षित से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. chauthisatta

    April 16, 2010 at 3:26 pm

    अमित भाई को शुभकामनाए…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...