Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बनारस से थर्टी डेज, ग्वालियर से आदित्याज

खबर है कि बनारस से हिन्दी मासिक पत्रिका थर्टी डेज़ का प्रकाशन होने जा रहा है। इसे दीवाली तक लांच करने की तैयारी है। पत्रिका के प्रधान संपादक ज्ञान प्रकाश हैं। उनका कहना है कि पत्रिका में भारत की सांस्कृतिक परम्परा को समेटते हुए लोगों को मनोरंजन पूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएगी। पत्रिका के संपादन का दायित्व पत्रकार डाक्टर व्योमेश चित्रवंश को दिया गया है। पत्रिका का प्रवेशांक प्रकाश पर्व अंक होगा, जिसका विमोचन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन बनारस में होगा। पत्रिका के लिए प्रकाशन योग्य सामग्री इस पते पर भेजा जा सकता है-  थर्टी डेज़ (मासिक पत्रिका), ई 4/31, प्रेमचंद नगर, पांडेयपुर वाराणसी-221002

दैनिक आदित्याज लांच, मिशन इंडिया में भर्तियां 

ग्वालियर से एक नया अखबार दैनिक अदित्याज़ लांच कर दिया गया है। ग्वालियर के सन टेम्पल रोड स्थित अदित्याज़ भवन  से प्रकाशित इस अखबार की लांचिंग हिंदी दिवस के दिन हुई। यह अखबार मार्केट में पहले दिन 100 पेज के स्पेशल एडीशन के साथ आया। यह अखबार ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड, मालवा में वितरित होगा। इसके अलावा यूपी, राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी पहुंचेगा।

इस रंगीन और आकर्षक लेआउट वाले अखबार का लोगों ने तहेदिल से स्वागत किया। इस अखबार के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. दीपेंद्र टमोटिया हैं। प्रधान संपादक डा. आभारानी टमोटिया हैं। अखबार के जीएम सुरेंद्र माथुर, संपादक मनमोहन घायल हैं। आदित्याज की युवा टीम में रविशेखर, भुवनेश तोमर, अनिल अरोड़ा, अरविन्द श्रीवास्तव का नाम खास उल्लेखनीय है।

इस नए अखबार को भड़ास4मीडिया की तरफ से शुभकामनाएं।

मिशन इंडिया  के एक्जीक्यूटिव एडीटर विशाल आनंद  ने सूचना दी है कि मिशन इंडिया अखबार का संपादकीय और मार्केटिंग आफिस नोएडा के सेक्टर 15  से सेक्टर 2  के सी-29  में शिफ्ट हो गया है।

उन्होंने जानकारी दी कि मिशन इंडिया में कई पद खाली हैं जिनके लिए वे योग्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। उन्हें न्यूज एडीटर, सब एडीटर, रिपोर्टर और कंप्यूटर आपरेटर की जरूरत है। इसके अलावा मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव भी चाहिए।

इच्छुक लोग अपना बायोडाटा  [email protected] पर भेज सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...