Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया न्यूज की एफटीपी से चोरी संभव ही नहीं

यशवंत जी, नमस्कार. हम तो सोचते थे कि भड़ास4मीडिया टीम बहुत कमाल की पत्रकारिता करती है लेकिन अब पता चला कि हम गलत हैं. केवल कुछ समाचारों को उजागर करते हैं आप. आपने इंडिया न्यूज हरियाणा की एफटीपी से समाचार चोरी होने की बात कही जो पूरी तरह गलत है क्योंकि वह तो इनविजिबल है. 

यशवंत जी, नमस्कार. हम तो सोचते थे कि भड़ास4मीडिया टीम बहुत कमाल की पत्रकारिता करती है लेकिन अब पता चला कि हम गलत हैं. केवल कुछ समाचारों को उजागर करते हैं आप. आपने इंडिया न्यूज हरियाणा की एफटीपी से समाचार चोरी होने की बात कही जो पूरी तरह गलत है क्योंकि वह तो इनविजिबल है. 

समाचार दिखते ही नहीं तो चोरी कैसे होंगे. इंडिया न्यूज हरियाणा और स्टार न्यूज की एफटीपी हिडेन है. न्यूज फाइल लगने के बाद दिखाई नहीं देती जनाब. हमने आपको एक लेटर लिखा था यमुना नगर के पीत पत्रकारों के बारे में जो इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े हैं. ना कैमरा ना कंप्यूटर ना स्क्रिप्ट लिखने का ज्ञान, दूसरों पर डिपेंड, लेकिन बने फिरते हैं रिपोर्टर लेकिन आपने उसे प्रकाशित नहीं किया. हम सबूत देने को तैयार हैं. कम से कम चैनल मालिकों को तो अपने पत्रकार की आउटपुट पता चले.

मंजीत सिंह कांबोज

यमुनानगर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. nirbhikpatrkar

    April 20, 2010 at 4:44 am

    lekin bhai india news national ki ftp ekdam bindas dikhai deti hai aur usse feed bhi khoob chori hoti hai

  2. satish kumar

    April 20, 2010 at 5:09 am

    yes india news haryana ki ftp to hidden haiiiiii

  3. Dinesh

    April 20, 2010 at 9:49 am

    अरे भाई लगता है यशवंत जी ने ऐसी फर्जी खबरों के लिए ठेका ले रखा है. पर जब उन्हें कुछ पीडितो द्वारा सच्ची खबर दी जाती है तो उसे उनके पोर्टल में लगाने के लिए जगह ही नहीं मिलती क्या करे…
    तो कृपया यशवंत जी इस बात पर जरूर ध्यान दे…

  4. shiv,seven star group,patna

    April 21, 2010 at 5:54 am

    मि. मंजीत सिंह जी आपका दिमाग क्या सिर्फ हरियाणा मैं ही लगता है पता नहीं कि भडास ४ मिडिया .कॉम पूरी दुनिया के लिए है आप तो यार कुए के मेढक कि बात बोल रहे हो आपको पता है कि यशवंत जी हर किसी कि बात को बखूबी लिखने का काम करते है फिर ऐसी बेहूदी बाते क्यों और हाँ बात करो इंडिया न्यूज़ के देश लेवल कि पता चलेगा कि खुद वही चोर है तो दुसरे को क्यों बोलता है पटना में ही नहीं पुरे देश में इंडिया न्यूज़ ऍफ़ टी पि चोरी करने के लिए जाना जाता है इसिलए इसके लोगों को पता है कि ऍफ़ टी पि कि चोरी भी होती है

  5. khushal rawat

    April 21, 2010 at 5:24 pm

    इंडिया न्यूज़ की ftp से विजुअल चोरी होते है ये बात बिल्कुल सही है क्यूंकि मैं खुद इंडिया न्यूज़ चैनल का रामनगर (नैनीताल) से सवाददाता हूँ और इस बात को अच्छी तरह जनता हूँ मेरी इंडिया न्यूज़ को भेजी गयी एक न्यूज़ के विजुअल और स्क्रिप्ट को ftp से चुराकर एक दुसरे चैनल ने उसे प्रसारित किया था,१९ फरवरी २०१० की शाम को VON ने रामनगर से जिम कॉर्बेट पार्क के पास रेसोर्ट्स वालो द्वारा वाइल्ड लाइफ को डिस्टर्ब करने सम्बन्धी खबर दिखाई गयी थी इस खबर के सारे विजुअल मेरे थे यहाँ तक की स्क्रिप्ट भी मेरी थी ,इस खबर को मैंने दो दिन पहले अपने इंडिया न्यूज़ चैनल को भेजा,जब ये खबर इंडिया न्यूज़ में चली तो उसके बाद VON ने अपने रामनगर के सवाददाता से भी ये खबर मांगी थी उसके सवाददाता ने खुद ये बात बताकर मुझसे इस खबर के विजुअल मांगे थे लेकिन मैंने उसे विजुअल नहीं दिए ,अगले दिन जब मैंने अपने इंडिया न्यूज़ को भेजी खबर के विजुअल और स्क्रिप्ट VON में चलते देखे तो हैरान हो गया उस खबर के विजुअल सिर्फ मेरे पास थे इंडिया न्यूज़ की सिंगल आईडी में ली गयी कॉर्बेट ऑफिसर की बाईट भी VON ने दिखाया था,ये देखने के बाद मैंने सबसे पहले इस चोरी के लिए VON के सवाददाता को डांटा क्यूंकि वो खबर उसके नाम से चल रही थी,लेकिन उसने खुद का इस विजुअल चोरी में हाथ होने से इनकार करते हुए अपने ही VON चैनल की हरकत बताया फिर उसी ने मुझे VON चैनल का इनपुट फ़ोन नंबर दिया जिसके बाद मैंने विजुअल चोरी करने पर फ़ोन उठाने वाले इनपुट वाले को खरीखोटी सुनाई,इस घटना के बाद में इंडिया न्यूज़ की ftp में विजुअल फोल्डर के नाम ऐसे लिखता जिससे ये पता न चल सके कि किस खबर के विजुअल है और न ही ftp में खबर की स्क्रिप्ट डालता हूँ सिर्फ मेल से ,विजुअल भेजते ही इंडिया न्यूज़ को बता देता हूँ विजुअल फोल्डर को उठाकर तुरंत ftp से हटा ले ,ताकि कोई विजुअल चोरी न कर सके .

    खुशाल सिंह रावत

  6. Ashish Aggarwal

    April 21, 2010 at 7:39 pm

    मंजीत जी,

    शायद आपको ज्ञान नहीं हैं की इंडिया न्यूज़ हरियाणा के कई रिपोर्टर प्रदेश में अच्छी खबर उठाने वाले इस चैनल के माध्यम से किस तरह अपना रुतबा बनाने और पैसा कमाने में लगे हुए हैं जो या तो किसी और चैनल के रिपोर्टर से खबर लेकर या कॉपी कर के अपने चैनल पर चला रहे हैं आज भी हरियाणा में इंडिया न्यूज़ के एसे कई रिपोर्टर हैं जो की पैसा तो इंडिया न्यूज़ से पूरा वसूल कर रहे हैं और काम कई चेनलो के लिए कर रहे हैं तो एसे में इन सब बातो का क्या मतलब रह जाता हैं ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...