Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

प्रभात खबर के एक पत्रकार की भड़ास

भाई यशवंत जी, मैं प्रभात खबर, सिलीगुड़ी संस्करण से जुड़ा हूं. आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हमारे स्थानीय संपादक श्रीमान त्रिवेदी जी अपने सहयोगियों की सेलरी बढ़ाने के मुद्दे पर चुप्पी साध लेते हैं.

भाई यशवंत जी, मैं प्रभात खबर, सिलीगुड़ी संस्करण से जुड़ा हूं. आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हमारे स्थानीय संपादक श्रीमान त्रिवेदी जी अपने सहयोगियों की सेलरी बढ़ाने के मुद्दे पर चुप्पी साध लेते हैं.

इससे अलग कोई काम की बात की जाए तो वे कहते हैं कि यह भी कोई काम है. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यहां के आफिस ब्वाय को 2300 रुपये प्रति महीने सेलरी दी जाती है और वो कंपनी का परमानेंट इंप्लाई है. जबकि एक रिपोर्टर जो कि डेमोक्रेसी के चौथे स्तंभ का प्रतिनिधि कहा जाता है, उसे मात्र 2500 रुपये प्रति महीने मिलते हैं.

इस बारे में कहा जाता है कि बिल्ली को हाथी की खुराक दी जाए तो क्या बिल्ली पेड़ उखाड़ देगी? यह भी कोई तर्क है. एक रिपोर्टर की तुलना के लिए हाथी और बिल्ली का उदाहरण दिया जाता है, जो मेरे हिसाब से ठीक नहीं है. त्रिवेदी जी कहते हैं कि वो चप्पल में कील ठोंकना जानते हैं, अपने भतीजे के केश काटने का काम कर लेते हैं, और भी बहुत कुछ जानते हैं. यह जानकर हम या कोई और भी क्या करेगा. इन सबके बावजूद वे चाहते हैं कि अखबार की क्वालिटी सुधारी जाए. पता नहीं यह कैसे होगा. भगवान ही मालिक है.

आपसे अनुरोध है कि आप इस पत्र को प्रकाशित कर दें ताकि प्रभात खबर प्रबंधन हम लोगों की दयनीय दशा की ओर ध्यान दे. अनुरोध यह भी करता हूं कि आप पत्र प्रकाशित करेंगे तो मेरा नाम नहीं देंगे. मुझे उम्मीद है आप मेरे रिक्वेस्ट को मानेंगे.

एक पत्रकार

प्रभात खबर, सिलिगुड़ी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. अमित गर्ग. राजस्थान पत्रिका. बेंगलूरू.

    April 23, 2010 at 5:14 pm

    दोस्त सबसे पहले अधूरा सच कहने के लिए बधाई. अधूरा इसलिए कि आपको अपनी बात कहने में थोडा डर लग रहा है. हम पत्रकार हैं जो हर बात को बिना किसी डर और दबाब के कहते हैं और रखते हैं. चाहे जनता के सामने या मालिक प्रबंधन के सामने. अगर हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो हम अधूरे पत्रकार है.
    मैं मानता हूं कि हमारा भी परिवार है. बाल बच्चें हैं.
    मगर दोस्त जब हम ही डर कर अपनी बात रखेंगे तो हमारी बात में कितना बजन होगा. जरा सोचो.
    एक बात और दोस्त अगर हम में काबिलियत है तो हमें नौकरों कही न कही मिल ही जाएगी.
    मेरे भाई अपने आपसे लड़ रहे बहुतेरे ऐसे पत्रकार हैं जिन्होंने अपने सिद्धदांतों से कभी कोई समझौता नहीं किया और न ही आगे करेंगे.

  2. विनीत

    April 22, 2010 at 10:01 am

    दोस्त, सच में इतनी मज़बूरी भी अच्छी नहीं, नाम न छापने की शर्त पर अपनी जायज बात भी एक पत्रकार को रखनी पड़े तो इससे बड़ी विडम्बना और क्या होगी, दुनिया जिनसे उम्मीद करती है कि वो हर बुरा करने वाले का नाम सामने लाएगा…..
    इस नपुंसक प्रतिरोध से अगर सूरत बदलनी होती,तो बहुत पहले बदल चुकी होती.
    आसमान में सुराख़ करना है तो एक पत्थर तो तबियत से उछालो यार.
    विनीत [email protected]

  3. aman

    April 22, 2010 at 10:35 am

    Behad Chintajanak Sthiti..
    Par Bandhu ye sthiti sirf aapke akhbaar ki nahi.. Anya bade akabaro i bhi hai. kahin jyada khin kam par hai jarur bhai.
    Mujhe aappar etraaj hai.. wo isliye ki jab aap swayam ki aur saathiyon ki jo aisi sthiti ka dukhad samana kar rahe hai kisi bhi majboori me to naam ke saath samne nahi aaoge to kaise achhe parinaam samne aayenge.
    Prabhat khabar prabandhan kya aapki awaz Bhadaas2media ke madhaym se padh-sun raha hai?
    Aane wale din bhaiya prabandhan ko bhi naako chane chabvaa denge.
    Bhaskar ka samna karne ke liye vibhinn yojnao me KARODO rupaye bahaye ja rahe hai.
    Par aisa nhi karenge ye malikaan i iimandar sathiyo ki paushtik khuraak jinti salary badha de.
    Bhai ladte raho..aapki awaz se kaiiyon ko himmat milegi.
    Par sambhalkar bhaiya.. Kadam sadhe huye.. vyavshta samjho.
    Ishwar hi ab to in sab maliko ka malik hai..
    Nyay wahi dega bandhu..

  4. Vineet Kumar gkp (09936809770)

    April 22, 2010 at 10:56 am

    akhabar ki duniya main malaiee malik khata hai. Aur patrakar bhukha rahata hai;D

  5. aampatarkaar

    April 22, 2010 at 3:26 pm

    har jagah ptrkaar apas me lad raha haui aur yehi karan hai ki malik log is baat ka fayda utha rahe hain ……angrej chale gaye hain lakin unki banayi hui foot daalo shasan karo aaj bhi hamare malik aona kar baithe hue hain ……aska karan woh malik log nahi balki hum khud hain kyonki hume jaise hi pata chalta hai ki kisi akhbaar ke ptrkaar ko nikala jane wala hai …..tab hum yeh bina dekhe ki karan kya hai us akhbaar ki taraf chal padte hain …….sochne wali baat yeh hai ki agar
    ki agar har shahar ka ptrkaar yeh soch le ki agar to ptrkaar ki galti ke karan use nikala ja raha hai to ……koi bhi wahan jakar us akhbaar ko join kar le …..lakin agar karan salary ka ho to koi bhi ptrkaar aisi akhbaar kki naukri na kare kyonki jo aaj ek ptrkaar ke sath hua hai wahi kal uske sath bhi ho sakta hai ……..jab tak hum is maamle men ek nahi hain tab tak …..malik log hamari kamjori ka faayda uthate rahenge ……..to bhaio kam se kam apne ssthion ke hak ke maamle me to hame ek hona hi padega

  6. Bhagwan

    April 22, 2010 at 6:38 pm

    Mitra aapke pahal ke liye dhero badhai. Naam me kya rakha hai kaam hona chahiye. Ummeed hai aap ki baat ab tak prabandhan tak pahuch gayi hogi.

  7. rahul aditya rai

    April 23, 2010 at 11:02 am

    har ladai ke liye hosla jaruri hai,isliye hosla banaye rakhiye. jindgi me kamyab vahi hte hain jo ladte hain.bat rahi naam ki to vo itna jaruri nahin jit honi chahiye.aap apne sathiyon ki bhi chinta karte hain yah aachhi baat hai.yah dua hai ki aapki jit ho.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...