Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

सहारा समूह के लखनऊ मुख्यालय पर छापा

अभी-अभी खबर मिली है कि आईपीएल के नाम पर हो रही काली कमाई की जांच के घेरे में सहारा ग्रुप भी आ गया है. सहारा के लखनऊ स्थित मुख्यालय पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है.

अभी-अभी खबर मिली है कि आईपीएल के नाम पर हो रही काली कमाई की जांच के घेरे में सहारा ग्रुप भी आ गया है. सहारा के लखनऊ स्थित मुख्यालय पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है.

पीटीआई ने लखनऊ डेटलाइन से जो खबर रिलीज की है उसके मुताबिक लखनऊ के अलीगंज स्थित सहारा समूह के मुख्यालय में घुसी इनकम टैक्स की टीम ने ढेर सारे दस्तावेजों को खंगाला. ये दस्तावेज इंडियन प्रीमियर लीग से संबंधित हैं. सहारा ग्रुप आईपीएल पुणे टीम का मालिक है. बताया जा रहा है कि करीब 12 सदस्यों वाली इनकम टैक्स विभाग की टीम सहारा के लखनऊ आफिस में आज दोपहर बाद दो बजे प्रवेश कर गई. सहारा ग्रुप के लोग इसे छापा नहीं बल्कि सर्वे बता रहे हैं. सहारा ग्रुप से जुड़े लोगों का कहना है कि वे आईपीएल से जुड़े कागजातों का अध्ययन कर रहे हैं.

ज्ञात हो कि आईपीएल कोच्चि फ्रेंचाइजी टीम में विवाद के बाद इनकम टैक्स विभाग सक्रिय हुआ है. आईपीएल की अन्य फ्रेंचाइजीज के दफ्तरों पर पहले ही छापे पड़ चुके हैं. सहारा ग्रुप ने पिछले महीने पुणे की टीम को खरीद लिया. गौरतलब है कि बुधवार को भी आयकर विभाग ने आईपीएल फ्रेंचाइजियों के दफ्तरों पर छापे मारे थे. बुधवार शाम को कोलकाता स्थित शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ऑफिस और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के दफ्तर पर पड़े आयकर छापे में वित्तीय गड़बड़ियों के पुख्ता सबूत अधिकारियों को मिले थे.

आईपीएल में काला धन लगने के आरोपों की जांच कर रहे आयकर विभाग ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर ककिंग्स, डेक्कन चार्जर्स व किंग्स इलेवन पंजाब के दफ्तरों पर छापे मारे. साथ ही संस्था के कमिश्नर ललित मोदी से प्रसारण अधिकारों को लेकर पूछताछ की गई. यह दूसरा मौका है जब आयकर अधिकारियों ने सीधे मोदी से सवाल पूछे हैं. कोलकाता में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन और कोलकाता नाइट राइडर्स की मालिक ‘रेड चिलीज’ के दफ्तरों में कागजात खंगाले गए. यह कंपनी अभिनेता शाहरुख खान व जूही चावला की है.

इसके अलावा टीम से जुड़ी गेमप्लान नामक फर्म पर भी छापा पड़ा. चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के दफ्तरों पर कार्रवाई हुई. इस टीम की फ्रेंचाइजी मालिक इंडिया सीमेंट है, जिसके एमडी एन श्रीनिवासन बीसीसीआई के सचिव हैं. सिकंदराबाद में डेक्कन चार्जर्स स्पोर्टिंग वेंचर्स के प्रतिष्ठानों पर छानबीन की गई. किंग्स इलेवन पंजाब के गुड़गांव के दफ्तर की छानबीन की गई.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rajesh k. Tyagi

    April 23, 2010 at 4:15 pm

    aji sahara agar dete hain to sahara (paise) bhi to lete hain.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...