Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

राजदीप, अभिलाष और वानखेड़े सम्मानित

कार्यक्रम को संबोधित करते राजदीपसीएनएन आईबीएन न्यूज चैनल के मुख्य संपादक राजदीप सरदेसाई को बृहन महाराष्ट्र मंडल उर्फ बीएमएम (महाराष्ट्र के बाहर रहने वाले मराठियों की संस्था) ने सम्मानित किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते राजदीपसीएनएन आईबीएन न्यूज चैनल के मुख्य संपादक राजदीप सरदेसाई को बृहन महाराष्ट्र मंडल उर्फ बीएमएम (महाराष्ट्र के बाहर रहने वाले मराठियों की संस्था) ने सम्मानित किया.

बीएमएस की ओर से कार्यक्रम दिल्ली के पास छत्तरपुर में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री विलासराव देशमुख भी पहुंचे. देशमुख ने ही अपने हाथों से राजदीप का सन्मान किया. इस कार्यक्रम में राजदीप का भाषण भी हुआ. चूंकि राजदीप गोवा मूल के हैं, लेकिन उनका बचपन मुंबई में गुजरा है, इस वजह से मराठी लोग उन्हें मराठी ही मानते हैं. राजदीप भी ऐसे समारोहों मे समय निकालकर शिरकत करते हैं.

अभिलाष खांडेकर और राजदीप सरदेसाई का सम्मान

इस मौके पर वरिष्ठ टीवी पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने कहा, ‘दिल्ली में मराठियों की आवाज चाहिए. यहां आवाज उतनी बुलंद नही है. मराठी लोग कट्टरवादी होते हैं, ऐसा उत्तर भारतीयों में भ्रम फैला हुआ है. लोगों का मानना है कि मराठी लोग केवल महाराष्ट्र तक ही सीमित हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. महाराष्ट्र के बाहर डेढ़ करोड़ मराठी लोग रहते हैं. इसलिए उत्तर भारतीयों का भ्रम दूर करें.’

अधिवेशन में दैनिक भास्कर के मध्य प्रदेश स्टेट एडिटर अभिलाष खांडेकर को भी सन्मानित किया गया. उनका भी भाषण हुआ. अभिलाष खांडेकर ने कहा कि हम मराठी हैं इसलिए कमजोर ना समझें. मराठी होते हुए भी हिंदी प्रदेश से चुनकर आने वाली इंदौर की सांसद सुमित्रा महाजन इसकी मिसाल हैं. दिल्ली मराठी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अशोक वानखेडे का भी इस समय अधिवेशन में सम्मान किया गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. prakash

    April 23, 2010 at 9:39 am

    kam se kam inhi logo se kuchh logo ko seekh mile

  2. shashikeshranjan

    May 24, 2010 at 12:00 pm

    Really im very happy 2 know,sir its gr8.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...