कई और लोगों पर गिरी गाज : हिंदुस्तान, धनबाद के मैनेजर आशीष प्रताप सिंह के बारे में सूचना मिली है कि उनका तबादला रांची कर दिया गया है. उनकी जगह पर रांची से रंजन दुबे को धनबाद का मैनेजर बनाकर भेजा गया है. आशीष प्रताप सिंह के बारे में बताया जाता है कि वे सीनियर वाइस प्रेसीडेंट वाईसी अग्रवाल के काफी करीबी रहे हैं और काफी दिनों से धनबाद में पदासीन थे. उधर, आशीष सिंह के एक करीबी सुमरजीत सिंह के बारे में पता चला है कि उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है.
सुमरजीत हिंदुस्तान के गिरिडीह आफिस में सुपर स्ट्रिंगर के रूप में कार्यरत थे. हिंदुस्तान के बाकारो आफिस में कार्यरत रंजीत सिंह के बारे में सूचना है कि उन्हें भी कार्यमुक्त कर दिया गया है. रंजीत रांची में एचआर के सीनियर मैनेजर रविशंकर सिंह के करीबी बताए जाते हैं. रविशंकर का भी इन दिनों तबादला किया जा चुका है और वे मेरठ आफिस में काम कर रहे हैं. इन बदलावों को नए व पुराने मैनेजमेंट के बीच संघर्ष के रूप में देखा जा रहा है.












ROCKY RANJAN PATNA
April 25, 2010 at 10:31 am
HINDUSTAN NEWSPAPER ME NOKERI KARNA DANGER ZONE HAI