अश्विनी पांडेय ने डीबी स्टार, भोपाल से इस्तीफा दे दिया है. अश्विनी वहां रिपोर्टर के पद पर थे और पिछले कुछ महीनों से नए बॉस से उनकी पटरी नहीं बैठ रही थी. भास्कर का दामन छोड़ते ही अश्विनी ने पत्रिका के टैबलाइड वीकली नैनो पत्रिका को बतौर रिपोर्टर ज्वाइन कर लिया है. गौरतलब है कि अश्विनी ने अपने करियर की शुरुआत डीबी स्टार से ही की थी.
अंकित श्रीवास्तव ने ‘बाईलाइन’ मैगजीन से इस्तीफा देकर अमर उजाला बरेली में बतौर सीनियर सब एडिटर ज्वॉइन कर लिया है. ‘बायलाइन’ से पहले अंकित दैनिक भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में कार्यरत थे. इससे पहले अंकित दैनिक भास्कर अजमेर और लोकमत समाचार औरंगाबाद में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.












tau
April 29, 2010 at 10:51 am
Jai ho Bhai
tau
April 29, 2010 at 10:52 am
May you play a long innings here!